Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2725409
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPope Francis ने क्यों मुस्लिम महिलाओं का चूमा था पैर, जानें उनसे जुड़े रोचक किस्से

Pope Francis ने क्यों मुस्लिम महिलाओं का चूमा था पैर, जानें उनसे जुड़े रोचक किस्से

Pope Francis Death 2025: पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में इंतेकाल हो गया है. वे फेफड़ों और किडनी के संक्रमण से पीड़ित थे. जानिए कैसे इस सादगीभरे पोप ने मुस्लिम महिला कैदियों के पैर धोकर दुनिया का दिल जीत लिया था.

Pope Francis ने क्यों मुस्लिम महिलाओं का चूमा था पैर, जानें उनसे जुड़े रोचक किस्से

Pope Francis Death 2025: कैथोलिक ईसाई के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का आज यानी 21 अप्रैल 2025 को इंतेकाल हो गया है. उन्होंने 88 साल की उम्र में आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर आखिरी सांस ली है. पोप फ्रांसिस पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे और हाल में ही उनको रोम के जेमेली हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोप फेफड़ों और किडनी में गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे. ऐसे में आज हम उनकी सादगी का वो किस्सा बताने वाले हैं, जब उन्होंने जेल में जाकर कुछ मुस्लिम महिला कैदियों के पैरों को धोया था और चूमा भी था. ऐसे में आइए जानते हैं कि उन्होंने महिला कैदियों के पैर क्यों धोए थे और क्यों चूमा था.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, चर्च की परंपरा के मुताबिक, हर साल ईस्टर से पहले आने वाले गुरुवार को पादरी गरीबों के पैर धोते हैं. पोप फ्रांसिस ने इस परंपरा को नया रूप दिया. पोप खुद रोम की जेल में पहुंच गए थे और उन्होंने महिला कैदियों के पैरों पर पानी डाला था. साथ ही पोप फ्रांसिस ने सभी महिला कैदियों के पैर तौलिए से पोछा और उनके पैर चूमा, इस दैरान रोम की रेबिबिया जेल में 12 महिला कैदी रो पड़ी, इनमें मुस्लिम महिला कैदी भी शामिल थी.

Add Zee News as a Preferred Source

कौन हैं पोप फ्रांसिस?
पोप दुनिया के कैथोलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु होते हैं. ये वेटिकन सिटी में रहते हैं और रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख माने जाते हैं. पोप फ्रांसिस को सेंट पीटर का उत्तराधिकारी माना जाता है, जो ईसा मसीह के सबसे करीबी शागिर्द थे. पोप फ्रांसिस साल 2013 में पोप बने थे. वो अर्जेंटीना से हैं और पहले गैर-यूरोपीय पोप हैं. उनका असली नाम जॉर्ज मारियो बर्गोलियो है. पोप बनने के बाद उन्होंने अपना नाम फ्रांसिस रखा.

लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए www.zeesalaam.in पर क्लिक करें.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news