इस ऑपरेशन का मकसद है कि ख्वातीन और बच्चियों के साथ किसी भी तरह की वारदात को अंजाम देने वालों को समाज जाने.
Trending Photos
)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ख्वातीन के छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं है. क्योंकि सूबाई हुकूमत ने इन मुजरिमों को सबक सिखाने के लिए 'ऑपरेशन दुराचारी' का आगाज़ किया है. जिसके तहत ख्वातीन से किसी भी तरह का जुर्म करने वाले को सख्त सज़ा मिलेगी साथ ही उस एरिया की पुलिस फोर्स भी इसकी ज़िम्मेदार होगी.
गुज़िश्ता दिनों जिस तरह CM योगी आदित्यनाथ ने शहरियत तरमीमी कानून (CAA) मुज़ाहिरों को दौरान दंगे करने वालों की तस्वीरे मंज़रे आम पर लाने के लिए शहरभर में पोस्टर लगवाए थे ठीक उसी तरह अब ख्वातीन से छेड़ छाड़ करने वालों के भी पोस्टर लगेंगे. ताकि दंगाइयों से सभी सावधान रहें और उन्हें सख्त सबक मिल सके.
इस ऑपरेशन का मकसद है कि ख्वातीन और बच्चियों के साथ किसी भी तरह की वारदात को अंजाम देने वालों को समाज जाने. ऑपरेशन दुराचारी के तहत सीएम ने अफसरों को हिदायात दी हैं कि छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही सीएम योगी ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मुजरिमों और दुराचारियों के मददगारों का भी नाम उजागर करें.
Zee Salaam LIVE TV