)
नई दिल्ली: मुल्क के साबिक सद्रे जम्हूरिया की हालत नाज़ुक बनी हुई है. वे फौज के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में दाखइल हैं. यहां पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ है. इससे एक दिन पहले उनके दिमाग की सर्जरी की गई थी. 84 साल के मुखर्जी को पीर के रोज़ (10 अगस्त) की दोपहर के वक्त अर्मी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था और सर्जरी से पहले उनमें कोविड-19 की भी तस्दीक हुई थी.
अस्पताल की जानिब से जारी नए मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, 'साबिक सद्र प्रणब मुखर्जी की हालत नाजु़क बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. खून का थक्का बनने की वजह पीर के रोज़ साबिक सद्र जम्हूरिया दिमाग की सर्जरी की गई थी. उनकी हालत में कोई सुधार नज़र नहीं आया है और हालत नाजु़क बनी हुई है.'
Zee Salaam LIVE TV