)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की मुजरिमाना अवमानना के मुजरिम वकील प्रशांत भूषण आज जुर्माना अदा कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण पर 1 रुपये का जुर्माना लगाया था. साथ ही चेतावनी दी थी कि जुर्माना न भरने पर उन्हें 3 महीने जेल की सजा भुगतनी होगी. जुर्माना अदा करने के बाद भूषण ने कहा है कि इसका मतलब यह नहीं है कि वह अदालत के फैसले को स्वीकार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एक रिव्यू अर्ज़ी दाखिल करने जा रहे हैं.
बता दें कि प्रशांत भूषण को उनके ज़रिए किए 2 ट्वीट्स के लिए नोटिस भेजा गया था. उन्होंने अपने एक ट्वीट में पिछले 4 चीफ जस्टिस पर जम्हूरियत को तबाह करने में अहम किरदार निभाने का इल्ज़ाम लगाया था. वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने बाइक पर बैठे मौजूदा चीफ जस्टिस की तस्वीर पर काबिले ऐतराज़ तबसिरा किया था.
बता दें कि 28 जून को चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े की एक तस्वीर सामने आई थी. इसमें वो महंगी बाइक पर बैठे नज़र आ रहे थे. बताया जाता है कि मोटर बाइक के बेहद शौकीन जस्टिस बोबड़े अपने आबाई शहर नागपुर में एक अवामी तकरीब के दौरान, वहां खड़ी एक महंगी बाइक पर बहुत थोड़े वक्त के लिए बैठे थे. रिटायरमेंट के बाद अच्छी बाइक खरीदने की उनकी इच्छा की जानकारी मिलने पर एक मकामी डीलर ने उन्हें दिखाने के लिए ये बाइक भेजी थी. इस तस्वीर पर प्रशांत भूषण ने टिप्पणी की थी कि CJI ने सुप्रीम कोर्ट को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है और खुद बीजेपी लीडर की 50 लाख रुपये की बाइक चला रहे हैं.
Zee Salaam LIVE TV