Hyderabad News: हैदराबाद पुलिस ने पैगम्बर मोहम्मद (स.अ.) पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले प्रवीण के खिलाफ FIR दर्ज किया है. प्रवीण का यह वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुल्जिम को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्कॉल करें...
Trending Photos
)
Hyderabad News: हैदराबाद में एक हिन्दू लड़के ने पैगम्बर मोहम्मद (स.अ.) पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. युवक का इस वीडियों के वायरल होने के बाद कई लोगों ने पुलिस से इस मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद अब पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया गया है.
हैदराबाद पुलिस ने एक प्रोग्राम में पैगम्बर मोहम्मद (स.अ.) पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर प्रवीण के खिलाफ FIR दर्ज किया है. इस प्रोग्राम का वीडियों 'यू न्यूज' यूट्यूब चैनल पर कुछ दिनों पहले अपलोड किया गया था. प्रवीण के इस वीडियों को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हैदराबाद पुलिस को टैग किया और इस मामले में शिकायत दर्ज करने की मांग की थी.
कई पुलिस स्टेशन पर दर्ज शिकायत
प्रवीण के इस वीडियों के वायरल होने के बाद हैदराबाद पुलिस हरकत में आई और अब मुल्जिम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल होने के बाद राज्य के कई पुलिस स्टेशन में स्थानीय लोगों ने प्रवीण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
AIMIM ने ये मांग
वीडियों के वायरल होने के बाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के नेता ने मंगलवार यानी कि 27 मई को पुलिस विक्रम सिंह ने मुलाकात की और प्रवीण के खिलफ शिकायत दर्ज कराई है. AIMIM ने मांग की है कि पुलिस मुल्जिम प्रवीण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. साथ ही यह भी सुनिश्चित करे कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं की जाएं. इस मामले के बाद कड़ी नजर और एहतियात करते हुए हर शहर में पुलिस हाई अलर्ट पर है.