Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2748620
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPrayagraj News: पाकिस्तानी झंडे की आड़ में इस्लाम का अपमान; गुस्से में मुसलमान!

Prayagraj News: पाकिस्तानी झंडे की आड़ में इस्लाम का अपमान; गुस्से में मुसलमान!

Prayagraj News: प्रयागराज में एक चौंकाने वाली घटना ने सांप्रदायिक तनाव को जन्म दे दिया है, एक वायरल वीडियो में असामाजिक तत्वों द्वारा सड़क पर इस्लामी कलमा और सऊदी अरब के राष्ट्रीय झंडे का अपमान करते हुए दिखाया गया है. 
 

Prayagraj News: पाकिस्तानी झंडे की आड़ में इस्लाम का अपमान; गुस्से में मुसलमान!

Prayagraj News: पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इस हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया और 90 आतंकियों को ढेर कर दिया. वहीं, पाकिस्तान का दावा है कि भारत के हमले में 26 लोगों की मौत हुई है, इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. भारत के इस हमले के बाद देश में लोग जमकर जश्न मना रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वहीं, भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 7 मई को जब कोएयरस्ट्राइक की, तब पूरे देश में खुशी और जश्न का माहौल था. लोग सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक सेना की तारीफ कर रहे थे और जमकर जश्न मना रहे थे, लेकिन इसी दौरान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है, जो देश का माहौल बिगाड़ सकता है.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, कुछ असामाजिक तत्वों ने सऊदी अरब के झंडे के साथ इस्लाम का सबसे पाक कलमा ‘ला इलाहा इल्लल्लाह, मुहम्मदुर रसूलुल्लाह’ लिखे पोस्टर को सड़क पर रख दिया और जानबूझकर उस पर पैर रखकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज में गुस्से की लहर दौड़ गई. लोग इस हरकत को न सिर्फ मजहबी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बता रहे हैं, बल्कि इसे देश की एकता और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की साजिश भी कह रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद कई मुस्लिम संगठनों और स्थानीय नेताओं ने पुलिस प्रशासन से फौरन कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि जिस तरह मुल्क एकजुट होकर दहशतगर्दी के खिलाफ खड़ा है, उसी तरह ऐसे समाज विरोधी लोगों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएं. सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या ये हरकत उन लोगों ने जानबूझकर की है या फिर यह किसी साजिश का हिस्सा है.

TAGS

Trending news