Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2709319
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPrayagraj: दरगाह पर भगवा झंडा लहराना पड़ा महंगा, आरोपी को खानी पड़ी जेल की हवा

Prayagraj: दरगाह पर भगवा झंडा लहराना पड़ा महंगा, आरोपी को खानी पड़ी जेल की हवा

Prayagraj Mazaar Flag Incident: प्रयागराज के गंगा नगर में धार्मिक स्थल पर झंडा फहराने की घटना के मुख्य आरोपी मनेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा. मामले में तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज.

Prayagraj: दरगाह पर भगवा झंडा लहराना पड़ा महंगा, आरोपी को खानी पड़ी जेल की हवा

Prayagraj Mazaar Flag Incident: यूपी के प्रयागराज जिले में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रविवार को प्रयागराज जिले के गंगा नगर स्थित एक धर्मस्थल के गेट के ऊपर धार्मिक झंडा फहराने की कोशिश की गई थी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव जैसा माहौल हो गया था. अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज यानी 7 अप्रैल को मुख्य आरोपी मनेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रयागराज पुलिस के उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि इस मामले में कुल तीन नामजद और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मनेंद्र सिंह इस पूरे समूह का नेतृत्व कर रहा था और उसके साथ दो दूसरे युवक भी थे, जिनकी तलाश पुलिस अभी कर रही है. मुख्य आरोपी मनेंद्र सिंह दो अन्य युवकों का नेतृत्व कर रहा था. 

क्या है पूरा मामला
दरअसल, रविवार को रामनवमी पर कुछ युवक जिले के बहरिया थाना अंतर्गत सिकंदरा में गाजी मियां की दरगाह के द्वार पर धार्मिक झंडा लहराते हुए नारेबाजी कर रहे थे जिन्हें पुलिस ने ऐसा करने से रोका और उन्हें वहां से हटा दिया था. गुनावत के मुताबिक, इस दरगाह में पांच मजारें हैं और ज्यादातर हिंदू और कुछ मुस्लिम श्रद्धालु इस मजार पर चादर चढ़ाने आते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

हिंदू संगठनों का हल्ला बोल
गौरतलब है कि देशभर में हिंदू संगठनों के लोगों ने मुगल शासकों और कई मुस्लिम शासकों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और जहां भी इन शासकों की मजारें हैं, वहां हिंदू संगठनों के लोग खास दिनों पर हंगामा कर रहे हैं. साथ ही हिंदू संगठन के लोग धार्मिक जुलूस भी निकाल रहे हैं और मजारों या कब्रों पर खूब हंगामा कर रहे हैं.

TAGS

Trending news