Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2674803
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअमेरिका के इस फैसले से रोहिंग्या मुसलमानों पर पड़ेगा सीधा असर; रोटी के लिए हो जाएंगे मोहताज

अमेरिका के इस फैसले से रोहिंग्या मुसलमानों पर पड़ेगा सीधा असर; रोटी के लिए हो जाएंगे मोहताज

Bangladesh News:अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या मुस्लिमों के लिए जाने वाली ऐड में 50 परसेंट कटौती करने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद रोहिंग्या शरणार्थियों के बीच चिंता का माहौल है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

अमेरिका के इस फैसले से रोहिंग्या मुसलमानों पर पड़ेगा सीधा असर; रोटी के लिए हो जाएंगे मोहताज

Bangladesh News: बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या मुस्लिमों के लिए अमेरिकी ऐड में राष्ट्रपति ट्रंप ने कटौती करने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद रोहिंग्या शरणार्थियों में डर का माहौल है. ट्रम्प के फैसले पर रोहिंग्या शरणार्थियों की एक महीने की राशन में से आधे की कटौती की जाएगी. इस कटौती से लगभग 1 मिलियन रोहिंग्या शरणार्थियों पर सीधा असर पड़ सकता है.

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका फर्स्ट की नीति पर चल रहे है. अमेरिका को फायदा न पहुंचाने वाली सभी पॉलिसी को ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन बदल रही हैं. इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने रोहिंग्या मुस्लिमों के लिए अमेरिकी ऐड में कटौती का फैसला किया है. इस फैसले के बाद शरणार्थियों के बीच चिंता का माहौल है. दुनिया भर में शरणार्थियों की मदद करने वाली संस्था यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट को ट्रम्प ने भंग कर दिया है. बात दें कि ट्रम्प ने 20 जनवरी को अपने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत 90-दिनों की समीक्षा के लिए फंडिंग को रोक दिया है. वहीं बांग्लादेश में चीफ एडवाइजर यूनुस की सदारत वाली सरकार ने कहा है कि वह बांग्लादेश में दूसरे जरूरी कामों को रोक देंगे, लेकिन रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए किसी चीज की कमी नहीं होने देंगे.

गौरतलब है कि वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के चीफ ने हाल ही में ऐलान किया था कि राशन में अमेरिकी कटौती का असर 1 अप्रैल से बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में दिखने लगेगा. बांग्लादेश में शरणार्थियों की देखभाल करने वाले मुख्य आयुक्त शम्सुद दौजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें एक खत मिला है, जिसमें कहा गया है कि पहले उन्हें 12.50 डॉलर मिल रहा था, अब वह घटकर 6 डॉलर हो गया है. उन्होंने कहा इससे उनके जीवन पर बहुत असर पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे भोजन में कटौती होगी, लोगों को कम पौष्टिक खाना मिलेगा, जिससे पोषण की कमी हो सकती है. साल 2017 में म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसा के बाद रोहिंग्या मुस्लिमों को देश छोड़ कर भागना पड़ा था. बांग्लादेश में सबसे ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news