)
नई दिल्ली: कौमी पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुल्कभर के सरपंचों से बात की. पीएम मोदी ने इस दिन पर पीएम मोदी ने गांवों की प्रॉपर्टी के लेखाजोखा के लिए 'स्वामित्व योजना' का ऐलान किया.पीएम मोदी ने कहा कि गांवों में अकसर जायदाद को लेकर झगड़े होते रहते हैं. इसकी एक बड़ी वजह यह होती है कि उसका कोई लेखा-जोखा नहीं होता है.
पीएम मोदी ने सरपंचों से बातचीत के दौरान कहा कि गांवों में जायदाद को लेकर जो हालात बने रहते हैं वो आप सब जानते हैं. 'स्वामित्व योजना' इसी को ठीक करने की एक कोशिश है . इसके तहत मुल्क के सभी गांवों में ड्रोन के जरिए से गांव की हर जायदाद की मैपिंग की जाएगी. इसके बाद गांव के लोगों को उस जायदाद का मालिकाना सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इससे शहरों की ही तरह गांवों में भी लोन ले सकते हैं. हालांकि अभी इस योजना को यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में इस मुहिम को प्राइमरी तौर पर 6 राज्यों में शुरू किया जाएगा और समय-समय के साथ इसमें बदलाव भी किया जाएगा.
पीएम मोदी ने नेटवर्क की जानकारी देते हुए कहा कि अब ब्रॉडबैंड 1.25 लाख से ज़्यादा पंचायतों में पहुंच गया है. इतना ही नहीं, गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर्स की तादाद भी तीन लाख के पार हो रही है. पीएम मोदी ने सरपंचों से बातचीत के दौरान कहा कि आप सभी ने दुनिया को मंत्र दिया है- ‘दो गज दूरी’ का, या कहें ‘दो गज देह की दूरी’ का.और इस मंत्र के पालन पर गांवों में बहुत ध्यान दिया जा रहा है. ये आपकी ही कोशिश है कि आज दुनिया में चर्चा हो रही है कि कोरोना को हिंदुस्तान ने किस तरह जवाब दिया है.
Watch Zee Salaam Live TV