Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam671945
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPanchayatiRajDiwas:PM नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुल्कभर के सरपंचों से की बात

PanchayatiRajDiwas:PM नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुल्कभर के सरपंचों से की बात

 पीएम मोदी ने इस मौके पर e-GramSwaraj पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन का इफ्तेताह किया

PanchayatiRajDiwas:PM नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुल्कभर के सरपंचों से की बात

नई दिल्ली: पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुल्कभर के सरपंचों से बात की. इस दौरान पंचायती राज वज़ीर नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने इस मौके पर e-GramSwaraj पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन का इफ्तेताह किया.मुल्क भरर के सरपंचों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस प्रोग्राम के जरिए सबको एक मैसेज देना चाहता हूं कि कोरोना संकट से हमने महसूस किया है कि अब हमें आत्मनिर्भर बनना ही पड़ेगा. बिना खुदमुख्तार बने ऐसे परेशानियों से निपटना मुश्किल है.

पीएम मोदी ने कहा कि गांव अपनी बुनियादी ज़रूरतों के लिए खुदमुख्तार बने, जिला अपने लेवल पर,रियासतें अपने लेवल पर और इसी तरह हमारा पूरा हिंदुस्तान कैसे खुदमुख्तार बने, अपनी ज़रूरतों की पूर्ति के लिए हमें कभी भी बाहर का मुंह नहीं देखना पड़े ये तय करने का हमने सबक सीखा है.

पीएम मोदी ने कहा कि जीवन की सच्ची एजुकेशन की कसौटी परेशानी के वक्त ही होती है. इस कोरोना संकट ने दिखा दिया कि मुल्क के गांव में रहने वाले लोग, भले ही उन्होंने बड़ी-बड़ी और नामी यूनिवर्सिटी में शिक्षा ना ली हो लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने रस्म, रिवाज की शक्ल में एजुकेशन का अलग ही मंजर देखने को मिला है.

Add Zee News as a Preferred Source

Watch Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news