)
नई दिल्ली : क़ौम के नाम खिताब करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई, बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है.
बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जन्म जयंती पर पीएम मोदी ने कहा कि , हम भारत के लोगों की तरफ से अपनी सामूहिक शक्ति का ये प्रदर्शन,ये संकल्प, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है.लॉकडाउन के इस समय में मुल्क के लोग जिस तरह नियमों का पालन कर रहे हैं, जितने संयम से अपने घरों में रहकर त्योहार मना रहे हैं, वो बहुत तारीफे क़ाबिल है.
पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारे यहां कोरोना के महज़ 550 केस थे,तभी हिंदुस्तान ने 21 दिन के पूरे लॉकडाउन का एक बड़ा कदम उठा लिया था, हिंदुस्तान ने परेशानी बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही समस्या दिखी, उसे, तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने की कोशिश की.
पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी को 3 मई तक लॉकडाउन में ही रहना होगा, इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं. मेरी मुल्क के सभी शहरी से अपील है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए इलाकों में फैलने नहीं देना है। मक़ामी लेवल पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए.
पीएम ने मांगा 7 बातों पर साथ
- बुजुर्गों का रखें ख्याल उन्हें कोरोना से बचाकर रखना है.
- लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का ध्यान रखें.
- अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से जो निर्देश दिए गए उसका पालन करें.
- कोरोना इफेक्ट का फैलाव रोकने के आरोग्य सेतु मोबाइल एप ज़रूर डाउन लोड करें.
- जितना हो सके गरीब परिवार का ख्याल रखें.
- आप आपने कारोबार अपने साथ काम करने वालों के प्रति संवेदना रखें किसी को नौकरी से ना निकालें.
- कोरोना वॉरियर्स का, डॉक्टर , नर्सेस , सफाई कर्मी , पुलिस कर्मी सबका आदर करें.
Watch Zee Salaam Live TV