बता दें कि लाहौर से कराची जा रहा PIA का तय्यारा गिरकर तबाह हो गया. जिसमें 100 के करीब लोग सवार थे. तय्यारा एक रिहाइशी इलाके में गिरा है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: पाकिस्तान में हुए तय्यारा हादसे पर वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने दुख का इज़हार किया है. वज़ीरे आज़म ने ट्वीट कर कहा,"पाकिस्तान में तय्यारा हादसे की वजह से हुए जान-माल के नुकसान से गहरा दुख हुआ. मरने वालों के परिवारों के तईं हमारी ताज़ियत और ज़ख्मियों के जल्द सेहतमंद होने की दुआं."
Deeply saddened by the loss of life due to a plane crash in Pakistan. Our condolences to the families of the deceased, and wishing speedy recovery to those injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 22, 2020
बता दें कि लाहौर से कराची जा रहा PIA का तय्यारा गिरकर तबाह हो गया. जिसमें 100 के करीब लोग सवार थे. तय्यारा एक रिहाइशी इलाके में गिरा है. छोटी गलियां होने की वजह से रैस्क्यू ऑप्रेशन में कई तरह की मुश्किलात का सामना करना पड़ रहा है. वारदात वाली जगह पर कुछ घरों और कारों को भी खासा नुकसान पहुंचा है.
नेशनल एविएशन कंपनी के एक तरजुमान ने कहा कि तय्यारे में 99 मुसाफिर और सात क्रू मेंबर सवार थे. तय्यारा हवाईअड्डे के नज़दीक जिन्ना रिहायशी सोसाइटी के पास हादसे का शिकार हुआ है. उन्होंने आगे कहा, "कैप्टन ने एयर ट्रैफिक टॉवर को मुत्तला किया कि उसे तय्यारे के लैंडिंग गियर में कुछ गड़बड़ी लग रही है और इसके बाद तय्यारा रडार से गायब हो गया."
Zee Salaam Live TV