)
नई दिल्ली : कोरोना से कहर से हिंदुस्तान को बचाने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया था. कल लॉकडाउन का आखिरी दिन है. हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि क्या लॉकडाउन आगे बढ़ेगा. जिसका जवाब कल पीएम मोदी खुद देंगे कि वो लॉकडाउन को लेकर क्या फैसला लेते हैं. पीएमओ ने ट्वीट कर पीएम के खिताब की जानकारी दी है
हालांकि यह तय माना जा रहा है कि पीएम मोदी कौम के नाम खिताब करते हुए दो हफ्ते और लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं. इस बात का भी अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इस बार अगर लॉक़ाउन बढ़ाया जाता है तो कुछ शर्तों के साथ कुछ लोगों को इससे छूट भी दी जा सकती है. गौरतलब है कि 11 अप्रैल को पीएम मोदी ने मुल्क के सभी रियासतों के वज़ीरे आलाओं के साथ मीटिंग की थी. जिसमें कई वज़ीरे आलाओं ने लॉकडाउन बढ़ाने की हिमायत की थी.
Prime Minister @narendramodi will address the nation at 10 AM on 14th April 2020.
— PMO India (@PMOIndia) April 13, 2020
हिंदुस्तान में कोरोना के मुतास्सिरीन की तादाद में इजाफा हो रहा है. ICMR ने जानकारी देते हुए बताया कि ''कल तक हमने #COVID19 के लिए 2,06,212 टेस्ट किए हैं, हमारे पास अभी अगले 6 सप्ताह के लिए टेस्टिंग का स्टॉक है'' वज़ारते दाखिला ने जानकारी देते हुए कहा कि लॉकडाउन उपायों को लागू करने के लिए रियासतें लगातार काम कर रही हैं। रिटायरमेंट , एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) और एनसीसी कैडेट, और अन्य डिपो के अधिकारी भी लॉकडाउन उपायों को लागू करने में पुलिस की मदद कर रहे हैं.
Watch Zee Salaam Live TV