)
नई दिल्ली : पार्लियामेंट्री कामकाजी और कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी. वज़ीरे आज़म 8 अप्रैल सुबह 11 बजे तमाम सियासी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जुड़ेंगे और हिंदुस्तान में कोरोना पर बातचीत करेंगे.
बता दें कि वज़ीरे आज़म लगातार कोरोना को लेकर हो रही सभी घटनाओं पर खुद नज़र रख रहे हैं. जिसको लेकर अकसर वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के ज़रिए लगातार जुड़े रहते हैं. सबसे पहले उन्होंने सभी रियासतों के वज़ीरे आला से बातचीत कर उनके रियासतों के हालचाल जाने.और उनकी ज़रूरतों के बारे में भी बात की.पीएम मोदी ने तमाम मीडिया हाउस के चेयरमैन से भी बातचीत की.
वज़ीरे आज़म मोदी ने हिंदुस्तान के 40 खिलाड़ियों से भी बात की.पीएम मोदी कोरोना को हराने और सोशल डिस्टेंसिंग का मैसेज पहुंचाने का काम हमेंशा करते रहे हैं इसको लेकर उन्होंने तमाम रेडियो जॉकी से बातचीत की.ताकि ये मैसेज हर गली हर मोहल्ला और गांव गांव तक पहुंचे. कोरोना महामारी को लेकर उन्होंने हर ऑर्गेनाइजेशन के चीफ़ से भी मुखातिब हुए थे.
वज़ीरे आज़म मोदी किसी भी हालात में कोरोना को लेकर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करना चाहते हैं जिसको लेकर उन्होंने तमाम हिंदू धर्मगुरुओं औऱ मुस्लिम रहनुमाओं से भी बातचीत की उसके बाद अब उनका सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक हिन्दुस्तान की तमाम राजनैतिक दलों के मुखिया से बात करनी है जिनके 4 ज़्यादा सांसद लोकसभा या राज्यसभा में मौजूद हों.
Watch Zee Salaam Live TV