)
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की राजनीति के सामने नहीं झुकने के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर हमला किया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि लालू प्रसाद को इंसाफ मिलेगा.
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है. लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है. मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा.'
भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।
लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 18, 2022
सीबीआई की विशेष अदालत ने सुबह डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले आरसी 47ए/96 में लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों को मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए जेल भेजने का निर्देश दिया था और इनकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अब 21 फरवरी की तारीख तय की गई है.
Zee Salaam Live TV: