इस साल पंजाब बोर्ड की 12वीं जमात का इस साल 90.98 फीसद रिज़ल्ट रहा है.
Trending Photos
)
चंडीगढ़: पंजाब बोर्ड ने अपनी ऑफिशियली वैबसाइट पर 12 वीं जमात के नतीजों ऐलान कर दिया है. पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कोरोना वायरस की वजह से इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों का ऐलान न करके सीधे ऑफिशियली वेबसाइट pseb.ac.in पर तलबा के का रिज़ल्ट अपलोड कर दिया है. इस साल पंजाब बोर्ड की 12वीं जमात का इस साल 90.98 फीसद रिज़ल्ट रहा है.
तलबा अपना रिज़ल्ट बोर्ड की ऑफिशियली वैबसाइट पर जाकर देखे सकते हैं. इसके अलावा बगैर इंटरनेट के देखने के लिए अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजना होगा. तलबा को PB12ROLLNUMBER टाइप करके 5676750 पर एसएमएस से ज़रिए भेजना होगा. इसके बाद तलबा अपना रिज़ल्ट मोबाइल पर ही मैसेज के ज़रिए भी हासिल कर सकते हैं.
Zee Salaam LIVE TV