Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1631212
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपुणे से BJP के सांसद गिरीश बापट का 72 की उम्र में निधन; लम्बे अरसे से थे बीमार

पुणे से BJP के सांसद गिरीश बापट का 72 की उम्र में निधन; लम्बे अरसे से थे बीमार

Girish Bapat passes away: सांसद गिरीश बापट के निधन पर पार्टी सहित विपक्षी नेताओं ने शोक जताया है और बापट के निधन को पार्टी और समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है.

 सांसद गिरीश बापट
सांसद गिरीश बापट

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे से लोकसभा के सांसद गिरीश बापट का बुधवार को देहांत हो गया. वह लंबे अरसे से गंभीर रूप से बीमार थे और दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर थे.  बापट (72) पिछले कुछ महीनों से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, और उनका अस्पताल में डायलसिस भी किया जा रहा है. हाल में हुए कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में बापट नेजल कैनुला मशीन लगाए व्हीलचेयर पर बैठकर वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे थे. बापट इस सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे और 2019 में पुणे से सांसद बने थे.  

पार्टी नेताओं ने कहा, गिरीश बापट का निधन भाजपा के लिए बड़ी क्षति
भाजपा महाराष्ट्र इकाई के सद्र चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि पुणे के सांसद गिरीश बापट का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा नुकसान है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बापट गुरु और पिता समान थे, उनका जाना बड़ी क्षति है. पाटिल ने कहा, “यह हमारे जीवन से एक पिता के रूप में खोने जैसा है. पार्टी लाइन से परे उनकी दोस्ती और लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क अनोखा था. वह पार्टी और उसके विकास के लिए समर्पित थे. उनका निधन पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है." 
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि बापट के निधन की खबर बेहद दुखद है. शरद पवार ने ट्वीट किया, "चार दशक के अपने लंबे राजनीतिक करियर में बापट ने हमेशा समावेशी रुख अपनाया.’’ नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने कहा, पुणे जिले ने एक ऐसा नेता खो दिया है जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता था.’’ उन्होंने एक बयान में कहा, “बापत के निधन से राजनीति का एक संस्कारी चेहरा खो गया है."

Zee Salaam

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news