Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam756205
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकैप्टन अमरिंदर सिंह का बेतुका बयान, कहा- मेरा ट्रैक्टर है, मैं आग लगाऊं, ये मेरी मर्ज़ी है

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बेतुका बयान, कहा- मेरा ट्रैक्टर है, मैं आग लगाऊं, ये मेरी मर्ज़ी है

आज सुबह इंडिया गेट पर हाई सिक्योरिटी जोन में एक ऐसा वाक्या पेश आया. जिसने सबको चौंका दिया. यूथ कांग्रेस के कारकुनान ने इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर को जला दिया.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली/शाहबाज़ अहमद : पार्लियामेंट से पास हुए ज़राअत बिल (कृषि बिल) के कानूनी शक्ल इख्तियार करने के बाद किसानों का एहतेजाज शिद्दत इख्तेयार करता जा रहा है. जिसकी अपोज़िशन जमातें पुरज़ोर मुखालफ़त कर रही हैं. ज़राअत बिल पर संसद से सड़क तक घमासान मचा हुआ है. ख़ुद को किसानों की हिमायती कहने वाली कांग्रेस का जारेहाना रुख सामने आया है. पंजाब के वज़ीरे आला कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बेतुका बयान देते हुए ट्रैक्टर में आग लगाने के वाक्ये को सही ठहराया है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि, मेरा ट्रैक्टर है, मैं आग लगाऊं, ये मेरी मर्ज़ी है. दरअसल कांग्रेस कारकुनान ने इंडिया गेट पहुंच कर एहतेजाज किया. इस दौरान पार्लियामेंट से 500 मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर में आग लगाई.

यह भी पढ़ें: अकाली दल लीडर को आया पाकिस्तान से फोन, ज़बान बंद रखने और जान से मारने की दी धमकी

कांग्रेस के 'कैप्टन' की ISI वाली धमकी
अमरिंदर सिंह आज किसान बिल की मुख़ालफत करते-करते ये तक बोल गए कि किसान भूखे मरेंगे तो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए टार्गेट बन जाएंगे. पंजाब के वज़ीरेआला अमरिंद्र सिंह ने मरकज़ी हुकूमत पर इल्ज़ाम लगाते हुए कहा कि, रियासतों की सलाह के बिना बिल लाए गए. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात भी कही.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: क्या हैं किसानों से जुड़े तीनों बिल जो अब बन गए हैं कानून, जानिए आसान ज़बान में

इससे पहले, आज सुबह इंडिया गेट पर हाई सिक्योरिटी जोन में एक ऐसा वाक्या पेश आया. जिसने सबको चौंका दिया. यूथ कांग्रेस के कारकुनान ने इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर को जला दिया. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पांच एहतेजाजियों को हिरासत में लिया है. वहीं दूसरी जानिब अपोज़िशन की हरकत के बाद मरकज़ी हुकूमत ने भी कांग्रेस को इंतेबाह दिया है. मरकज़ी वज़ीर किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने के वाक्ये को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा है कि किसान मुख़ालिफ़ कदम उठाने की कांग्रेस को भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी.

पंजाब समेत मुल्क के कई हिस्सों में ज़राअत कानून की मुख़ालफ़त तेज़
सद्रे जम्हूरिया से ज़राअत बिलों को मंज़ूरी मिलने के बाद किसानों के एहतेजाजी मुज़ाहरों में मज़ीद इज़ाफ़ा हो गया है. पंजाब के बठिंडा में कीर्ति किसान यूनियन की जानिब से ज़राअत कानून की मुख़ालफ़त की गई. और मरकज़ी हुकूमत का पुतला नज़रे आतिश किया. इस दौरान फैसला लिया गया कि 1 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक पंजाब में रेल रोको तहरीक चलेगी. साथ ही कानून वापस नहीं लिए जाने तक धरना देने का ऐलान किया गया है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news