)
चंडीगढ़: पंजाब में आज आज वहां सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. इसी दरमियान शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) ने राज्य में सरकार बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी (BSP) गठबंधन सत्ता में आती है तो पार्टी चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन करने का फैसला करेगी.
बिक्रम मजीठिया ने बयान देते हुए कहा कि मेरी लड़ाई पंजाब के लोगों के लिए है. अमृतसर पूर्व को विकास की जरूरत है. गरीब लोग हैं जिन्हें कल्याणकारी योजनाएं नहीं मिलती हैं. यह सबसे पिछड़ा है. सच्चाई की जीत होगी.’
बिक्रम मजीठिया ने कांग्रेस की सख्त तंकीद करते हुए कहा कि अहंकार हार जाएगा. लोगों ने कांग्रेस को पांच साल तक देखा है, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया."
वहीं, अकाली दल के नेता गुरबचन सिंह ने भी संकेत दिया है कि अगर पार्टी के पास संख्या कम होती है तो वह बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं. दरअसल, आज पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए वोटिग हो रही है और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Zee Salaam Live TV: