)
नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी की आभासी रैली को 11 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा. ‘‘आवाज पंजाब दी’’ नामक इस आभासी (वर्चुअल) रैली को राहुल गांधी ने लुधियाना से संबोधित किया.
कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने दावा किया कि 90,000 लोगों ने रैली को लाइव देखा और गांधी के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित हुए कार्यक्रम को 8.8 लाख लोगों ने देखा. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रैली के बारे में अनूठी बात यह थी कि गांधी के फेसबुक पेज पर 11 लाख की पहुंच के साथ 42,000 टिप्पणियां आयी और 6,000 बार इसे शेयर किया गया, जिससे यह सबसे सफल आभासी रैलियों में से एक बन गयी है.
रैली का सोशल मीडिया मंचों जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर और यूट्यूब तथा आभासी माध्यमों पर सजीव प्रसारण किया गया. इसके सजीव प्रसारण के लिए पंजाब के सभी जिलों में एलईडी स्क्रीन भी लगायी गयी। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि फेसबुक लाइव पर 90,000 लोगों द्वारा देखा जाना देश में किसी भी नेता के लिए अभूतपूर्व है जो रैली के व्यापक असर को दिखाता है.
गौरतलब है कि पिछले रोज एक पंजाब के लुधियाना में राहुल गांधी ने एक वर्चुअल रैली को खिताब करते हुए पंजाब के सीएम चेहरा का ऐलान किया था. सीएम पद के चेहरे की घोषणा करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि ये मेरा फैसला नहीं है, बल्कि ये पंजाब का फैसला है. पंजाब की जनता ने कहा कि उन्हें गरीबों की समस्याएं समझने वाला चेहरा चाहिए.
(इनपुट- भाषा के साथ भी)
Zee Salaam Live TV: