Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1616896
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPunjab Internet Shutdown: पंजाब में बंद हुआ इंटरनेट, अभी भी लापता है अमृतपाल

Punjab Internet Shutdown: पंजाब में बंद हुआ इंटरनेट, अभी भी लापता है अमृतपाल

Punjab Internet Shutdown: सरकार ने पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. इसके सात एसएमएस सेवाओं को भी बंद किया गया है. अभी भी अमृत का कोई पता नहीं चल पाया है.

Punjab Internet Shutdown: पंजाब में बंद हुआ इंटरनेट, अभी भी लापता है अमृतपाल

Punjab Internet Shutdown: पंजाब में अमृपाल की पुलिस तलाश कर रही है. जिसके बीच एक बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल पंजाब में 20 मार्च तक सभी इंटरनेट सर्विस, एसएमएस सर्विस और वाईफाई की सर्विस को बंद कर दिया गया है. लोग केवल कॉल ही कर पाएंगे. पंजाब सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ होम अफेयर एंड जस्टिस ने ये फैसला पब्लिक हित में लिया है. आपको जानकारी के लिए बता दें पंजाब पुलिस ने शनिवार को खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया था. जिसमें 78 लोगों की गिरफ्तारियां हुई थीं.

अमृतपाल सिंह के पीछे पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को चेज कर रही थी. लेकिन उसने गाड़ी को बदला और रफू चक्कर हो गया. अमृतपाल सिंह पिछले कुछ हफ्तों से पंजाब में एक्टिव है. हालही में उसके समर्थकों की पंजाब पुलिस से झड़प भी हुई थी. पीटीआई के अनुसार शनिवार को अमृतपाल के छह सहयोगियों को हिरासत में लिया था. अमृतपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा था पंजाब पुलिस उसका पीछा कर रही है. पीटीआई के अनुसार अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी एक कार में बैठे थे और कह रहे थे कि पुलिसकर्मी भाईसाहब (अमृतपाल) के पीछे पड़े हैं. 

इंटरनेट बंद होने के बाद

इंटरनेट बंद होने के बाद पंजाब पुलिस ने लोगों से गुजारिश की है वह शांति बनाए रखें, पैनिक ना हों और फेक न्यूज से दूर रहें. पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा- पंजाब पुलिस लॉ एंड ऑर्डर को मैंटेन करने में लगी है. “सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं, वॉयस कॉल को छोड़कर, पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में 18 मार्च (12:00 बजे) से 19 मार्च तक निलंबित रहेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

अमृपाल के पिता ने क्या कहा?

शनिवार को ही अमृतपाल सिंह के पिता का बयान आया था. उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमारे घर में तीन से चार घंटे तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ भी गैरा कानूनी नहीं मिला. उन्होंने कहा- अमृतपाल कुछ ही महीने पहले पंजाब आया था. उससे पहले वह राज्य में अपराध को लेकर क्या कर रहे थे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news