)
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बार्डर-गावस्कर ट्राफी का तीसरा टेस्ट मैच जारी है. इस मैच में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. स्टेडियम में मौजूद दरश्कों की बदतमीजी बढ़ती ही जा रही है. दरअसल मोहम्मद सिराज को एक बार फिर नस्लवादी कमेंट का सामना करना पड़ा है.
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के स्टैंड्स में मौजद दर्शकों के हंगामे की वजह से खेल बीच में ही रोकना. कई दर्शकों ने मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की. हालांकि सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने हंगामा करने वाले 6 लोगों को स्टैंड्स से बाहर कर दिया.
इससे पहले भी मैच के तीसरे दिन स्टेडियम में मौजूद नशे धुत्त दर्शकों ने जसप्रीत बुमराह और सिराज पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए "मंकी" (बंदर) कहा, जिसके बाद बीसीसीआई ने आईसीसी शिकायत दर्ज कराई थी.
इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), आर अश्विन और कुछ अन्य सीनियर सदस्यों ने ऑनफील्ड अंपायरों पॉल विल्सन और पॉल रीफेल के साथ इस मामले पर चर्चा की.
क्रिकबज़ के मुताबिक तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम के बाहर टीम इंडिया के कुछ अफसर, आईसीसी और स्टेडियम के सिक्योरिटी अफसरों के साथ बातचीत करते देखे गए. इस दौरान वहां जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी मौजूद थे.
ZEE SALAAM LIVE TV