Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam744766
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंहिंदुस्तानी एयर फोर्स में शामिल हो रहे हैं रफान जेट, फ्रांस की Defence Minister भी मौजूद

हिंदुस्तानी एयर फोर्स में शामिल हो रहे हैं रफान जेट, फ्रांस की Defence Minister भी मौजूद

  फाइटर जेट रफाल को जुमेरात को रस्मी तौर पर हिंदुस्तानी एयर फोर्स में शामिल किए जाने से पहले सभी मज़हब की दुआ (सर्वधर्म प्रार्थना सभा) के बाद एयर शो का इनेकाद (आयोजन) किया गया है. इस शो में करतब दिखाए जाएंगे.

फोटो बशुक्रिया ANI
फोटो बशुक्रिया ANI

नई दिल्ली:  फाइटर जेट रफाल को जुमेरात को रस्मी तौर पर हिंदुस्तानी एयर फोर्स में शामिल किए जाने से पहले सभी मज़हब की दुआ (सर्वधर्म प्रार्थना सभा) के बाद एयर शो का इनेकाद (आयोजन) किया गया है. इस शो में करतब दिखाए जाएंगे. थोड़ी देर में रफाल 17वें स्क्वाड्रन, "गोल्डन ऐरो" का हिस्सा बन जाएगा. 

वज़ीरे दिफा (रक्षा मंत्री) राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली अंबाला एयरबेस में मुनअकिद (आयोजित) प्रोग्राम में मौजूद हैं. फ्रांस की वज़ीरे दिफा रफाल के इंडक्शन में चीफ गेस्ट हैं. इस तारीखी लम्हे पर CDS जनरल विपिन रावत और एयर फोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया मौजूद हैं.

रफाल जेट की खासियतें
बता दें कि रफाल फाइटर जेट 55,000 फीट से हमला करने में अहल है जो अपने साथ उड़ान में 16 टन बम और मिसाइल ले जा सकता है. 
रफाल मल्टी डायरेक्शनल राडार से लैस है और इसकी नजर से कोई बच नहीं सकता. 
रफाल एक साथ 40 टार्गेट्स की निगरानी करने में अहल है. रफाल की रफ्तार 2200 किमी फी घंटा है. 
रफाल में 3 तरह की खतरनाक मिसाइलें लगी हुई हैं और लेजर गाइडेड बम की ताकत से लैस है. 
रफाल इंट्रीग्रेटेड सेल्फ प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ फ्रांस से हिंदुस्तान आया है. दुश्मन का राडार जाम करने में अहल है. 
रफाल में लगे कैमरे का वजन 1000 किलोग्राम है. रफाल एटमी हमले करने में भी अहल है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news