)
नई दिल्ली: चीन और हिंदुस्तान के दरमियान जारी कशीदगी बीच हिंदुस्तानी एयर फोर्स में राफाल जेट शामिल होने जा रहे हैं. पीर के रोज़ इन राफाल जेट ने फ्रांस से उड़ान भरी है और करीब 48 घंटों में इनके यहां पहुंचने की उम्मीद है. इन जेट्स की तैनाती हरियाणा के अंबाला एयरबेस की जाएगी.क्योंकि यह जगह पाकिस्तान और चीन दोनों के नज़दीक है.
हालांकि चीन से निपटने के लिए जब रफाल लड़ाकू तय्यारों की तैनाती की बात शुरू हुई तो वायुसेना के पास लेह और श्रीनगर एयरबेस जैसे मुतबादल मौजूद थे. जहां पर इन्हें तैनात किया जा सकता था लेकिन काफी गौरो खोज़ के बाद रफाल के लिए अंबाला एयरबेस को मुंतखब किया गया है.
#WATCH 29जुलाई को हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए राफेल जेट ने फ्रांस से उड़ान भरी। pic.twitter.com/Ftvl8B5suz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2020
दरअसल, अंबाला शहर पाकिस्तान की बॉर्डर से महज़ 220 किलोमीटर दूर है. ऐसे में इस एयरबेस पर रफाल की तैनाती से एयर फोर्स चीन और पाकिस्तान दोनों को आसानी से काउंटर कर सकती है. अंबाला में एयर फोर्स रफाल के 18 विमान (एक स्क्वाड्रन) तैनात करने जा रही है. दूसरी स्क्वाड्रन मगरिबी बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर तैनात की जाएगी.
इसके लिए अंबाला एयरबेस पर सिक्योरिटी भी सख्त कर दी गई है. ज़िला इंतेज़ामिया ने अंबाला एयर फोर्स स्टेशन को नो ड्रोन जोन ऐलान कर दिया है. इंतेज़ामिया के हुक्म के मुताबिक एयरफोर्स स्टेशन के तीन किलोमीटर के दायरे में अगर कोई भी ड्रोन उड़ता पाया गया तो एयरफोर्स अथॉरिटी उसे तबाह कर देगी. साथ ही ड्रोन उड़ाने वाले शख्स और एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. एयरफोर्स अहाते में बगैर इजाजत घुसने पर देखते ही गोली मारने की वार्निंग भी दी गई है.
Zee Salaam LIVE TV