)
नई दिल्ली: मरकज़ी हुकूमत की जानिब से लाए गए कृषि कानूनों को कांग्रेस के साबिक़ सद्र राहुल गांधी ने किसानों के साथ धोखा करार दिया है. आज पंजाब में ट्रैक्टर रेली के दौरान उन्होंने कहा कि इन कानूनों की मदद से 23 अरबपतियों की नज़र किसानों की ज़मीन और फसल पर है. राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा सिस्टम में कुछ खामियां हैं. इन्हें बदलने की ज़रूरत है लेकिन इसे तबाह करने की ज़रूरत नहीं है. वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी इसे तबाह करना चाहते हैं.
इससे पहले, नए कृषि कानूनों खिलाफ कांग्रेस के साबिक़ सद्र राहुल गांधी ट्रैक्टर मार्च के लिए चॉपर से मोगा पहुंचे. इस रैली में पंजाब के कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत पहले से मौजूद थे. खास बात यह है कि राहुल के स्टेज पर नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे. इसके अलावा स्टेज पर कैप्टन अमरिंदर सिंह, सूबाई सद्र सुनील जाखड़, वज़ीरे खज़ाना मनप्रीत बादल, हरियाणा के राज्यसभा मेंबर दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी गुज़िश्ता 6 साल से अवाम से झूठ बोल रहे हैं. किसानों पर मोदी हुकूमत का ज़ुल्म बढ़ता जा रहा है. पंजाब के किसान जिस तरह से तहरीक (आंदोलन) कर रहे हैं उसे इसी तरह से करते रहिए. कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है. हमारी हुकूमत आई तो हम तीनों कानून को पूरी तरह से खत्म कर देंगे.
राहुल गांधी ने आगे कहा, पंजाब और हरियाणा के किसान हिंदुस्तान को गेहूं देते हैं. मोदी सरकार का टार्गेट एमएसपी को खत्म करना है. कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और हमेश खड़ी रहेगी. हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे.
Zee Salaam LIVE TV