)
नई दिल्ली: गुज़िश्ता रोज अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आशुतोष वार्ष्णेय के साथ बातचीत में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना सद्दाम हुसैन और गद्दाफी की थी. जिस पर अब भाजपा ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि राहुल गांधी की बातों की बातों को जवाब देना ही बेकार है.
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा,"राहुल गांधी की बातों पर टिप्पणी करना बेकार है, क्योंकि वे विचार से नहीं करते. पता नहीं वे किस ग्रह पर रहते हैं. देश के लोकतंत्र की तुलना गद्दाफी और सद्दाम हुसैन से करना जनता का अपमान है. गद्दाफी और सद्दाम जैसा इस देश में 1975 से 77 केवल 2 ही साल हुआ."
Giving comment on Rahul Gandhi’s opinion is worthless. Comparing India’s democracy with Gaddafi and Saddam Hussein is an insult to the 80 crore voters. Only during the year of emergency, we witnessed a time like that of Gaddafi and Saddam: Union Minister Prakash Javadekar pic.twitter.com/ncqkxbuFPj
— ANI (@ANI) March 17, 2021
इसके अलावा प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा,"मुझे लगता है राहुल गांधी को भी पार्टी इजाज़त नहीं दे रही. वे कुछ भी बोलते रहते हैं. उनकी बात पर जवाब देना बंद कर देना चाहिए.
क्या कहा था राहुल गांधी ने?
अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आशुतोष वार्ष्णेय के साथ बात चीत में उन्होंने पीएम मोदी की तुलना सद्दाम हुसैन और गद्दाफी करते हुए करते हुए कहा था,"सद्दाम हुसैन और गद्दाफी भी चुनाव करवाते थे और उन्हें जीतते थे. ऐसा नहीं था कि लोग वोटिंग नहीं करते थे, लेकिन उस वोट की सुरक्षा के लिए कोई संस्थागत ढांचा नहीं होता था."
ZEE SALAAM LIVE TV