Rahul Gandhi News: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की बाइक गैराज में काम करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसमें वह बाइक सवारते नजर आ रहे हैं. देखें फोटोज
Trending Photos
)
Rahul Gandhi News: कांग्रेस लीडर राहुल गांधी भारत की पैदल यात्रा के बाद अलग-अलग व्यवसाय करने वाले लोगों के पास पहुंच रहे हैं. इसी दौरान की एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें वह बाइक सुधारते नजर आ रहे हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें राहुल गांधी का इससे पहले ट्रक डाइवर के साथ बातचीत करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह ट्रक में बैठे थे और ड्राइवर्स के हालातों के बारे में जान रहे थे.
फोटोज में राहुल गांधी बाइक मकैनिक से बातचीत करते दिख रहे हैं वहीं दूसरे फोटो में वह पेचकस पकड़कर बाइक को सुधारते हुए नजर आ रहे हैं. ये फोटो दिल्ली के करोल बाग़ इलाके के हैं.

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा- "यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं, इन कपड़ों पर लगी कालिख, हमारी ख़ुद्दारी और शान है, ऐसे हाथों को हौसला देने का काम, एक जननायक ही करता है. दिल्ली के करोल बाग में बाइक मैकेनिक्स के साथ श्री राहुल गांधी". ‘भारत जोड़ो यात्रा’जारी है...
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. कुछ लोग इसे सराह रहे हैं वहीं कुछ लोग इसको लेकर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं. कई लोगों मानना है कि राहुल गांधी का ऐसे अलग-अलग जाना कांग्रेस की छवी को सुधारने में काफी योगदान देगा. 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सभी पार्टियां इसकी तैयारियों में जुटी हुई है. अब देखना होगा कि इस चुनाव में कांग्रेस को कितना लाभ पहुंचता है.
ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा की थी. जिसमें वह दक्षिण भारत से कश्मीर तक पैदल चले थे. इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की थी और इस यात्रा को दूसरी पार्टियों का भी काफी सपोर्ट मिला था.