Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1191535

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी- यूक्रेन में जो हो रहा है कुछ वैसी ही स्थिति लद्दाख में है

Rahul Gandhi in London: लंदन में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गए राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर तफ्सील से बातचीत की. राहुल गांधी ने दावा किया कि रूस जो यूक्रेन में कर रहा है कुछ वैसी ही सूरते हाल चीन ने लद्दाख में पैदा की है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार इस बारे में बात तक नहीं करना चाहती.

 कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी- यूक्रेन में जो हो रहा है कुछ वैसी ही स्थिति लद्दाख में है

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राहुल गांधी ने चीन के साथ जारी तनातनी को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार की सख्त तंकीद की है. लंदन में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गए राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर तफ्सील से बातचीत की. राहुल गांधी ने दावा किया कि रूस जो यूक्रेन में कर रहा है कुछ वैसी ही सूरते हाल चीन ने लद्दाख में पैदा की है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार इस बारे में बात तक नहीं करना चाहती. उन्होंने लंदन में आयोजित सम्मेलन 'आईडियाज फॉर इंडिया' (भारत के लिए विचार) में यह बात कही.

राहुल गांधी ने कहा, "रूसी यूक्रेन से कहते हैं कि हम आपकी क्षेत्रीय अखंडता को नहीं स्वीकारते हैं, हम यह मानने से इनकार करते हैं कि दो जिले तुम्हारे हैं..हम उन दो जिलों में हमले करने जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि तुम उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से गठजोड़ तोड़ दो." गांधी ने कहा, "पुतिन (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) यही कर रहे हैं. पुतिन कह रहे हैं कि मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं कि तुम अमेरिका के साथ गठजोड़ करो... मैं तुम पर हमला करूंगा.'

ये भी पढ़ें: Photos: बिकनी पहन खरीदारी करने निकलीं एक्ट्रेस, पैंट पहनने के बजाए हाथ में लटकाया

Add Zee News as a Preferred Source

कांग्रेस नेता ने दावा किया, "यूक्रेन में जो हो रहा है और लद्दाख में जो हो रहा है, उनकी तुलना करिये. कृपया आप देखिए, दोनों जगह समान स्थिति है." गांधी के अनुसार, “चीन की सेनायें लद्दाख़ और डोकलाम दोनों जगह हैं. चीन कह रहा है इन इलाक़ों से आपका (भारत) संबंध तो है लेकिन हम (चीन) नहीं मानते कि यह भूभाग आपका है.' उन्होंने कहा “मेरी समस्या यह है कि वह (भारत सरकार) इस पर कोई बात नहीं करना चाहती.' 

ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगे 2020 : कोर्ट की नजर में 'इंकलाब' और 'क्रांतिकारी' जैसे शब्द भी आपत्तिजनक

उन्होंने सीमा पर चीन की आक्रमकता और पैगोंग झील पर चीन द्वारा दूसरा पुल बनाने संबंधी खबरों का हवाला देते हुए दावा कि नरेंद्र मोदी सरकार इस बारे में बात भी नहीं करती. इसके पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भारत में लोकतंत्र सबकी भलाई के लिए है और भारतीय ही एकमात्र ऐसे लोग हैं जिन्होंने लोकतंत्र को इस बेमिसाल तरीक़े से चलाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पार्टी प्रवक्ता गुरदीप सिंह सप्पल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। गांधी 23 मई को लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों से मुखातिब होंगे और उन्हें 'इंडिया ऐट 75' विषय पर संबोधित करेंगे.
(इनपुट- भाषा के साथ भी)

Zee Salaam Live TV:

TAGS

Trending news