)
पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election) से ठीक पहले पुलिस ने प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के ठिकानों पर रेड की है. इस दौरान गोवा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से गांजा बरामद किया गया है. प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के लिए गोवा में काम कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, गोवा में करीब 8 बंगले I-PAC ने किराये पर ले रखे हैं. पुलिस ने रेड के दौरान 28 साल एक नौजवान को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है पुलिस ने I-PAC के इस कर्मचारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के ठिकानों पर ऐसे वक्त में छापेमारी की गई है, जब गोवा में चुनाव बिल्कुल करीब है और वहां I-PAC टीएमसी के लिए काम कर रही है. प्रशांत किशोर पिछले करीब ढाई साल से वहां टीएमसी के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं.
काबिले जिक्र है कि आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जांच दो दिशाओं में चल रही है. एक तरफ ये पता किया जा रहा है कि ड्रग्स कहां से खरीदे गए थे और दूसरा क्या कोई अन्य सदस्य भी इसका सेवन कर रहा था.
Zee Salaam Live TV: