Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1027061

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हर ट्रेन पर इतने रुपए सस्ता होगा किराया

रेलवे बोर्ड के मुताबिक जिन यात्रियों ने पहले से आरक्षण करा लिया है उन यात्रियों को सस्ते किराये का लाभ नहीं मिलेगा. 

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि अब रेल का किराया पहले की तरह सस्ता हो जाएगा. अब सभी स्पेशल ट्रेनें (Special Train) आम ट्रेनों की तरह चलेंगी. इससे सभी ट्रेनों का किराया कोरोना काल से पहले की तरह हो जाएगा. इस बारे में रेलवे बोर्ड का आदेश लखनऊ मंडल के डिवीजन रेलवे मैनेजर (Divisional Railway Manager) तक पहुंच चुका है. जल्द ही ट्रेन किराए की नई लिस्ट जारी होगी.  

क्यों बढ़ाया गया किराया 
भारतीय रेल (Indian Railway) ने पिछले साल मार्च में कोरोना की वजह से ट्रेनों की आवाजाही बन्द कर दी थी. एक मई 2020 से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू हुईं. इसमें रेलवे के आम किराए से ज्यादा किराया लेकर लोगों को सफर करने की इजाजत दी गई. इसका किराया 20 से 30 फीसद महंगा कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: अब Habibganj के नाम से नहीं इस नाम से पहचाना जाएगा रेलवे स्टेशन

Add Zee News as a Preferred Source

लखनऊ से मुम्बई का किराया
रेलवे बोर्ड के मुताबिक लखनऊ से मुंबई का एलटीटी स्पेशल का AC सेकेंड का किराया 2780 रुपये की जगह 2385 होगा. AC थर्ड का 2015 की जगह 1665 रुपए होगा. स्लीपर क्लास का 805 की जगह 635 रुपये लगेगा. 

लखनऊ-दिल्ली के किराए में कमी
लखनऊ से दिल्ली के बीच लखनऊ मेल ट्रेन का AC फर्स्ट का किराया 2305 रुपये के बजाए 1960 लगेगा. सेकेंड AC का 1440 की जगह 1170 रुपए जबकि स्लीपर का किराया 385 के बजाए 325 रुपये होगा.

रेलवे बोर्ड के मुताबिक जिन यात्रियों ने पहले से आरक्षण करा लिया है उन यात्रियों को सस्ते किराये का लाभ नहीं मिलेगा.

ZEE SALAAM LIVE TV: 

TAGS

Trending news