)
नई दिल्ली: केंद्रीय निर्मला सीतारमण आज नरेंद्र मोदी सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हैं. कोरोना महामारी और 5 राज्यों को देखते हुए यह बजट काफी अहम माना जा रहा है. हर बार की तरह इस बार भी पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं. कई बड़े ऐलान के बीच निर्मला सीतारमण ने रेलवे (Railway Budget 2022) को लेकर भी बड़े ऐलान किए हैं. उन्होने बताा कि अगले तीन वर्षों में में देशभर में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें (Vande Bharat) चलाई जाएंगी. इसके अलावा सीतारमण ने आगे बताया कि आने वाले वर्षों में सरकार का फोकस मेट्रो बुलेट ट्रेन पर होगा.
इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को लेकर बड़ा ऐलान किया था. पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2021 को लाल किले की प्राचीर से देश को खिताब करते हुए कहा था कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 75 हफ्तों में 75 वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी.
इसके पहले रेलवे सितंबर महीने में भी 44 वंदे भारत ट्रेनों के लिए नए सिरे से टेंडर जारी कर चुका है. इस तरह रेलवे अब कुल 102 वंदे भारत ट्रेन मार्च 2024 तक हासिल करेगा. इनमें से 75 ट्रेनें 15 अगस्त 2023 तक हासिल हो जाएंगी.
बता दें कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) दिल्ली से वाराणसी के बीच फरवरी 2019 में चलाई गई थी. इसके बाद अक्टूबर 2019 में यह ट्रेन नई दिल्ली और कटरा के बीच चलाई गई थी.
ZEE SALAAM LIVE TV