BIjaynagar News:राजस्थान के बिजयनगर के चर्चित ब्लैकमेल केस में नगर पालिका प्रशासन आम मुस्लिम समुदाय को परेशान कर रही है. उनके मजहबी स्थलों पर बुलडोजर चलाने की गैर कानूनी कोशिश कर रही है. इससे आम मुस्लिम समुदाय के लोग में काफी नराजगी है.
Trending Photos
)
BIjaynagar News: राजस्थान के बिजयनगर में ब्लैकमेल कांड के बाद नगर पालिका प्रशासन आम मुस्लिम समाज के लोगों को परेशान कर रही है. साथ ही बिजयनगर के नगरपालिका प्रशासन के तरफ से मुस्लिम समाज में खौफ भरने के लिए आए दिन अधिकारियों के साथ बुलडोजर भेज कर धार्मिक स्थलों की वैधता की जांच की जा रही है. प्रशासन की मुस्लिमों पर टार्गेटेड कार्रवाई से परेशान हो कर स्थानीय मुस्लिम समाज ने जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खडगावत को नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है. साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगरपालिका प्रशासन पर इल्जाम लगाया है कि वह जान-बूझकर मुस्लिमों को टार्गेट कर रहे हैं.
मुस्लिम विरोधी कार्रवाई को रोके प्रशासन नहीं तो सड़क पर उतरेगा मुस्लिम समाज
दरअसल, राजस्थान के विजयनगर में चर्चित ब्लैकमेल कांड के बाद नगरपालिका प्रशासन वहां के मुस्लिम समदाय को अपनी कानूनी ताकतों का धौंस दिखा रही है, और आम मुस्लिम समुदाय को परेशान करने की कोशिश कर रही है. प्रशासन की भेदभावपूर्ण रवैये से तंग आकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी को नगरपालिका के खिलाफ ज्ञापन दिया है. ज्ञापन देने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि राजनगर में मौजूद जामा मस्जिद और बिजयनगर में मौजूद कब्रिस्तान दोनों वक्फ की सम्पति है. इसके बावजूद उन दोनों जगहों पर नगर पालिका प्रशासन ने नोटिस भेजा, और गैर कानूनी तरीके से दोनों को सील कर दिया है. साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नगर पालिका के मुस्लिम विरोधी कार्रवाई को जल्द रोका जाए, नहीं तो आखिर में मजबूर होकर मुस्लिम समुदाय को अपनी मजहबी इदारों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा.
दोषियों को हो सजा
ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी से कहा कि आम मुस्लिम समुदाय जो कि ब्लैकमेल में शामिल अपराधियों के साथ नहीं है, और उन अपराधियों पर न्यायिक कार्रवाई की मांग कर रही है. इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन बिजयनगर के आम मुस्लिम समुदाय को परेशान कर रही है.
बुलडोजर चलाने की दी जा रही है धमकी
जिलाधिकारी डॉ महेन्द्र खडगावत को ज्ञापन सौंपने के बाद मुस्लम समुदाय ने कहा कि नगरपालिका की रवैये से आम मुस्लिम समुदाय में दहसत का माहौल है, और लोगों को अपनी इबादतगाहों और कब्रिस्तानों की सुरक्षा की चिंता सता रही है. क्योंकि नगर पालिका प्रशासन आए दिन किसी न किसी मजहबी इदारे को गैर कानूनी तरीके से नोटिस थमा दे रही है, और 15 दिनों के भीतर इदारे की वैधता साबित करने का निर्देश दे रही है. उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के नगर पालिका के अधिकारी मजहबी जगहों पर बुलडोजर ले कर पहुंच जा रहे हैं, और आम मुस्लिम समाज को बुलडोजर कार्रवाई की धमकी दे रहे है. साथ ही मुस्लिम समाज ने कहा कि उन्हें डर है कि उनके मजहबी इमारतों को नगर पालिका प्रशासन गैर कानूनी तरीके से तोड़ देगी.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam