Rajasthan Girls Auction Case: राजस्थान में लड़कियों की बोली लगाने का मामला सामने आया है. यहां कई जगहों पर क़र्ज़ की रक़म वापस नहीं करने पर लड़कियों और उनकी माताओं के साथ रेप के मामले सामने आ रहे हैं. पढ़ें पूरी ख़बर...
Trending Photos
)
Rajasthan Girls Auction Case: राजस्थान से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है. दरअसल राजस्थान के एक दर्जन से ज़्यादा ज़िलों में छोटी बच्चियों की बोली लगाई जा रही है. इस मामले को लेकर दिल्ली ख़ातून कमिशन (Delhi Women Commission) की चीफ़ स्वाति मालीवाल ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को एक लेटर भी लिखा है. उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि राजस्थान के आधे दर्जन ज़िलों में लड़कियों की बोली लगाई जा रही है.
स्वाति मालीवाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा है- राजस्थान के आधे दर्जन ज़िलों में छोटी छोटी बच्चियों की स्टाम्प पेपर पर बोली लग रही है और रियासत के लीडर कुर्सी की खींचतान में लगे हैं. 8 से 18 साल तक की बेटियों की मंडी लगाई जा रही है. अशोक गहलोत जी, इसपर फौरन एक्शन लीजिए. ऐसा कब तक चलता रहेगा.
स्वाति मालीवाल ने सीएम को लिखे गए लेटर के ज़रिए मीडिया रिपोर्ट में बताए गए तीन वाक़्यात की तफ़सील दी है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि कैसे रक़म वापस ना करने पर लड़कियों को बेच दिया जाता है और उनकी मदर्स के साथ रेप होता है. जिसमें से एक मामले में लड़की बताती है कि जब वह 21 साल की थी तो उसे बेच दिया गया. इस दौरान उसने कई बार भागने की कोशिश की. लेकिन हर बार उसे पकड़ लिया गया और गैंग रेप किया गया.
राजस्थान में छोटी छोटी बच्चियों की स्टैंप पेपर पर हो रही नीलामी पर एक्शन हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को पत्र pic.twitter.com/zlHovKbqvE
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) October 28, 2022
स्वाति मालीवाल ने लेटर में राजस्थान के सीएम से गुज़ारिश है कि उनके ख़िलाफ़ एक्शन लिया जाए. लेटर में कहा गया है, "सबसे पहले, पुलिस को सख़्त हिदायात जारी की जानी चाहिए ताकि जराइम पेशा सरगर्मियों में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ मामले में सख़्त एक्शन लिया जा सके." इसके अलावा उन अफ़सरान के ख़िलाफ़ क़दम उठाए जाने चाहिए जिन्होंने ऐसे क्रिमिनल को फल फूलने दिया और रियासत की ख़्वातीन और लड़कियों की हिफाज़त के लिए फर्ज़ निभाने में नाकाम रहे."
इसके अलावा मालीवाल ने यह भी कहा कि पहले बेची गई लड़कियों को ट्रैक किया जाना चाहिए और एक बार उनका पता चलने के बाद, सरकार के ज़रिए उनके बचाव के लिए क़दम उठाए जाने चाहिए.
एनएचआरसी ने जुमेरात को राजस्थान सरकार को एक नोटिस भी जारी किया, जिसमें कहा गया था कि रियासत के आधा दर्जन ज़िलों में लड़कियों की स्टांप पेपर पर नीलामी की जा रही है और इसके इनकार करने पर जाति पंचायत के ज़रिए माली झगड़ों को निपटाने के लिए उनकी मदर्स के साथ रेप किया जा रहा है.
NHRC notice to the Govt of Rajasthan on the reported auctioning of girls on stamp papers and the refusal thereof resulting in the rape of their mothers to settle disputes on the diktats of Caste Panchayats in the State. Details:https://t.co/MSwAurFvCz@ANI@PTI_News@PIB_India
— NHRC India (@India_NHRC) October 27, 2022