)
Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला को नग्न कर घुमाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों आदिवासी समुदाय से हैं. पीड़िता के ससुराल वाले और उनके परिवार के लोग इस मामले में आरोपी हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM GEHLOT ) ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक (अपराध) को मौके पर जाने और इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का हुक्म दिया है.
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को घटना के सिलसिले में महिला के पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, "आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और घायल हो गया. उनका इलाज प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में चल रहा है जिसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा".
DGP ने क्या कहा?
डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा, "उसके ससुराल वालों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने गांव ले गए जहां यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि उसके ससुराल वाले उससे नाराज थे क्योंकि वह किसी दूसरे आदमी के साथ रह रही थी. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है.सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की गई हैं.जबकि प्रतापगढ़ के एसपी अमित कुमार गांव में डेरा डाले हुए हैं".
प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है.
पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
सभ्य समाज में इस…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 1, 2023
सीएम अशोक गहलोत ने कहा
वहीं इस घटना पर प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने ट्विटर पर लिखा, “प्रतापगढ़ जिले में, कुछ पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा नग्न करने का एक वीडियो सामने आया है. पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजकर इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाएगा और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दी जाएगी”.