)
गोलाघाट/शरीफ उद्दीन अहमद: गोलाघाट जिले में वज़ीरे आज़म की जन कल्याण योजना के तहत एक मुस्लिम कारोबारी जिसका नाम है राजू मनी हुसैन है, उन्होंने खुद अपने खर्च पर सरकारी दफ्तरों और दूसरे प्राइवेट दफ्तरों में फ्री में सैनिटाइजेशन करा रहे हैं.साथ ही साथ कुछ मज़हबी मकामात पर भी उन्होंने मुफ्त में सैनिटाइजेशन का काम कराया है.
राजू मनी हुसैन एक बिजनेसमैन के साथ-साथ एक समाजी कारकुन भी हैं. वह अपने खुद के खर्चे से ही सामाजी काम करते हैं. पिछले कई सालों से गोलाघाट जिले में राजू मनी हुसैन ने कई सामाजिक काम किए हैं. राजू मनी हुसैन का कहना है कि मैं मेरे समाज और मुल्क के लिए जितना हो सकेगा करता रहूंगा.
उन्होंने आगे कहा कि मेरे साथ मेरी अपनी टीम है जो मुझे हर वक्त तआवुन करते हैं. सामाजी काम करने के लिए मैंने आज वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी की जन कल्याण योजना के तहत मुफ्त में सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर और मज़हबी मकामात में में सैनिटाइजेशन कराया है और आने वाले दिनों में इस तरह के समाजी काम करते रहेंगे.
Zee Salaam LIVE TV