डिप्टी स्पीकर के इस कदम की मुल्कभर में तारीफ हो रही है. यहां तक कि वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने इस कदम की सराहना की है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: पीर के रोज़ मुअत्तल किए गए राज्यसभा एमपीज़ कल से ही पार्लियामेंट हाउस में गांधी जी के मुजस्समे (प्रतिमा) के पास धरने पर बैठे हुए हैं. इन एमपीज़ को राज्यसभा स्पीकर वेंकैया नायडू ने किसान बिल पर चर्चा के दौरान हाउस में हंगामा करने और डिप्टी स्पीकर से बदसलूकी के लिए मुअत्तल किया था और आज सुबह डिप्टी स्पीकर हरिवंश नारायण इन एमपीज़ के लिए चाय लेकर पहुंचे हालांकि वो खुद एक दिन के उपवास पर हैं.
#WATCH: Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh brings tea for the Rajya Sabha MPs who are protesting at Parliament premises against their suspension from the House. #Delhi pic.twitter.com/eF1I5pVbsw
— ANI (@ANI) September 22, 2020
डिप्टी स्पीकर के इस कदम की मुल्कभर में तारीफ हो रही है. यहां तक कि वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने इस कदम की सराहना की है. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हर किसी ने देखा कि दो दिन पहले जम्हूरियत के मंदिर में उनको किस तरह अपमानित किया गया, उन पर हमला किया गया और फिर वही लोग उनके खिलाफ धरने पर भी बैठ गए. लेकिन आपको आनंद होगा कि आज हरिवंश जी ने उन्हीं लोगों को सवेरे-सवेरे अपने घर से चाय ले जाकर पिलाई.
मुअत्तल किए गए एमपीज़ में आम आदमी पार्टी (AAP) के एमपी संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा हम लोग पूरी रात यहां घरने पर बैठे रहे मुल्क के करोड़ों किसानों के इंसाफ दिलाने के लिए, मुल्क के किसानों के खिलाफ जो काला कानून जो पार्लियामेंट के अंदर पास किया है उसके खिलाफ. आज सुबह यहां पर डिप्टी स्पीकर साहब आए थे, हमने उनसे भी कहा उस दिन नियम कानून का ताक पर रखकर किसान मुखालिफ बिल मुल्क पार्लियामेंट में पास किया गया जबिक भाजपा के पास अक्सरियत (बहुमत) नहीं थी. हम लोग वोटिंग मांगते रहे, आपने वोटिंग नहीं कराई, यह किसानों के साथ धोका हुआ है.
Zee Salaam LIVE TV