)
केवड़िया: राज्यसभा सांसद और समाज सेवी डॉ. सुभाष चंद्रा (Dr Subhas Chandra) ने गुजरात के केवड़िया में मौजूद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue Of Unity) जाकर सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) के मुजस्समें प्रतिमा का वंदन किया. सरदार वल्लभभाई पटेल को खिराजे अकीदत (श्रद्धांजलि) देने के साथ ही उन्होंने आसपास बने टूरिस्ट प्लेस का भी जायज़ा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 70 साल में सरदार पटेल को देश में जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला.
आरोग्य वन में आदिवासियों से की मुलाकात
डॉ. सुभाष चंद्रा ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बने टेंट सिटी वन में भी वक्त गुज़ारा. इसके अलावा, वह आरोग्य वन भी गए. जहां उन्होंने अलग-अलग तरह की औषधियों के बारे में जाना. इस दौरान उन्होंने नर्मदा की आदिवासी महिलाओं से मकामी मुद्दों पर चर्चा की. जाते-जाते उन्होंने मैसेज डायरी में लिखा कि विश्व का सबसे खूबसूरत आरोग्य वन यहां बनाया गया है. हर राज्य में इस तरह का आरोग्य वन बनना चाहिए. इसके अलावा, उन्होंने लोगों से कम से कम एक बार स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और आरोग्य वन आने की अपील की.

जंगल सफारी का लिया आनंद
डॉ. सुभाष चंद्रा यहां रिवर राफ्टिंग भी देखने गए. इस यात्रा के दौरान उन्होंने जंगल सफारी का भी आनंद लिया.
"10 सालों में विश्व का सबसे अच्छा टूरिस्ट प्लेस बनेगा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी"
इस यात्रा को लेकर उन्होंने कहा, "अब तक यहां पर क्यों नहीं आया? यह प्रश्न मैं अपने आप से पूछ रहा हूं. 70 साल में सरदार पटेल को देश में जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सरदार पटेल का सम्मान किया. ये जगह (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) आने वाले 10 सालों में विश्व का सबसे अच्छा टूरिस्ट प्लेस बनेगा.
ZEE SALAAM LIVE TV