)
नई दिल्ली: लोकसभा में शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन कृषि कानून वापसी बिल (Farm Law Repeal Bill) पास हो गया. संसद में सत्र शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. कांक्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने किसान के मामले पर सरकार को घेरा. हंगामे की वजह से पहले सदन 12 तक के लिए स्थगित कर दिया गया. इसके बाद सत्र शुरू होते ही कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने लोकसभा में बिल पेश किया.
कृषि कानून वापसी बिल पारित होने पर किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने खुशी जाहिर की. बिल पास होने के फौरन बाद संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये अच्छा हुआ है. एक बड़ी बीमारी थी उसका रोग कट गया. उन्होंने कहा कि सरकार दूसरे मुद्दों पर भी बात करे.
राकेश टिकैत ने कहा कि कि MSP एक बड़ा सवाल है उस पर सरकार बातचीत करें. इसके अलावा, प्रदूषण (Pollution) एक बड़ा मसला है. दस साल पूराना ट्रैक्टर का विषय है, उस पर चर्चा करें.
राकेश टिकैत ने कहा कि जब विपक्ष कह रहा था कि MSP पर चर्चा हो तो उस पर हो. राकेश टिकैत ने कहा कि विपक्ष ये बिल्कुल ठीक कह रहा है कि MSP पर कानून बने.
राकेश टिकैत ने आगे कहा कि अभी आंदोलन (Farmer Protest) खत्म नहीं होगा. उन्होंने कहा कि 700 किसानों की मौत हो गई, ऐसे में कैसे जश्न मनाएं.
Zee Salaam Live TV: