Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1030760
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंराकेश टिकैत ने शेयर किया VIDEO: कहा लड्डू और मिठाई बांटने की जरूरत नहीं, अभी जारी है संघर्ष

राकेश टिकैत ने शेयर किया VIDEO: कहा लड्डू और मिठाई बांटने की जरूरत नहीं, अभी जारी है संघर्ष

Rakesh Tikait ने यह भी कहा कि सरकार MSP के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें. इस ट्वीट के बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें वो तीनों कानून वापस लेने के बाद अपना बयान दे रहे हैं. 

File PHOTO
File PHOTO

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बड़ा फैसला लेते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है. उन्होंने गुरूपर्व और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर देश को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला लिया है. उन्होंने आगे कहा कि मैं क्षमा चाहता हूं कि हमारी तपस्या में कोई कमी रह गई होगी. कुछ किसान भाई समझ नहीं पाए. आज गुरू नानक देव का पवित्र पर्व है, यह वक्त किसी को दोष नहीं का नहीं है. आज पूरे मुल्क को बताने आया हूं कि सरकार ने तीनों खेती कानूनों को वापस लेने का फैसला लिया है. 

यह भी पढ़ें: Agricultural laws: कृषि कानून बनने से लेकर वापस लेने तक की पूरी कहनी, यहां पढ़ें

वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने भी पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद कहा कि प्रदर्शन अभी खत्म नहीं होने वाला. टिकैत ने कहा कि हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा. साथ ही टिकैत ने यह भी कहा कि सरकार MSP के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें. इस ट्वीट के बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें वो तीनों कानून वापस लेने के बाद अपना बयान दे रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

देखिए VIDEO:

अपने इस वीडियो में टिकैत कह रहे हैं कि सबसे बड़ा सवाल है कि प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन कानून हमने वापस ले लिए हैं. टिकैत ने पीएम मोदी को मुखातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ये तीन कानून पहले पार्लियामेंट में लेकर जाइए और इनको पास करवाइए. टिकैत ने एमएसपी को लेकर कहा कि एमएसपी की गारंटी हमें दो. क्योंकि किसी भी किसान की फसल की एमसएसपी पर कोई खरीद नहीं होती. एमएसपी का सवाल देश का सवाल है. टिकैत आगे कहते हैं कि आम जनता को अभी खुश होने की जरूरत नहीं है. लड्डू और मिठाई बांटने की जरूरत नहीं है. ये संघर्ष अभी जारी रहेगा. टिकैत ने कहा कि आज हमारी संयुक्त मोर्चे की मीटिंग होगी. जो सिंघु बॉर्डर पर होगी. इस मीटिंग फाइनल फैसला लिया जाएगा.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news