)
नोएडा: ज़ी मीडिया ने गलवान और पुलवामा में शहीदों को अनन्य सम्मान दिया है. मरकज़ी वज़ीर अनुराग ठाकुर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, एमपी महेश शर्मा और एमपी मनोज तिवारी शहीद रमेश यादव और शहीद महेश कुमार को अनन्य सम्मान से सम्मानित किया. रमेश यादव के वालिद श्याम नारायण यादव ने यह ऐज़ाज़ हासिल किया. शहीद रमेश वाराणसी के रहने वाले थे और 61वीं बटालियन, सीआरपीएफ में थे. उन्होंने दहशतगर्दों से लोहा लेते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी. उनके बहादुरी के लिए उनके परिवार को अनन्य सम्मान से नवाजा गया.
इनको मिला अनन्य सम्मान
इनके साथ ही उत्तराखंड के शहीद मेयर चित्रेश बिष्ट और शहीद राहुल रैंसवाल को भी अनन्य एज़ाज़ दिया गया. उनके परिवार वालों ने यह सम्मान नम आंखों से हासिल किया. इनके अलावाल छत्तीसगढ़ के बहादुर बेटे शहीद गणेश राम कुंजाम समेत पंजाब के शहीद गुरतेज सिंह, शहीद सिपाही गुरविंदर सिंह, गुरदासपुर के रहने वाले शहीद नायब सूबेदार सतनाम सिंह, शहीद मनदीप सिंह, देश की आन, बान और शान की खातिर जान देवे वाले कश्मीर के शहीद कीर्ति चक्र विजेता अब्दुल राशीद को भी अनन्य सम्मान से नवाजा गया.
अनन्य सम्मान उस जवान को भी दिया गया, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग की थी. विदर्भ में जन्में मास्टर जनरल ऑफ ऑर्डिनेंस लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र रामराव निंभोरकर ने ऑपरेशन विजय के दौरान, कारगिल युद्ध में दुश्मन के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई भी लड़ी थी. उन्हें अतुलनीय देशसेवा के लिए अनन्य सम्मान से नवाज़ा गया.
क्या है अनन्य सम्मान
साल 2008 में ज़ी मीडिया ने 'अनन्य सम्मान' शुरू किया था. ज़ी ग्रुप के फाउंडर और राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा जी का यह विज़न था कि जिन परिवारों ने मुल्क के लिए अपना वालिद (पिता), भाई या बेटा खोया है उनकी कुर्बानी का सम्मान किया जाए. उनके जज्बात को पूरे मुल्क तक पहुंचाया जाए.