Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2717546
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमुसलमानों में बाबर का DNA तो तुम में किसका, सपा MP बोले मंदिर के नीचे ढूंढे बौद्ध मठ?

मुसलमानों में बाबर का DNA तो तुम में किसका, सपा MP बोले मंदिर के नीचे ढूंढे बौद्ध मठ?

Rana Sanga Conflict: उत्तर-प्रदेश में सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर बवाल मच गया है. सुमन ने कार्यालय में राणा सागा को लेकर बयान दिया और पूछा है कि अगर मुसलमानों में बाबर का डीएनए है तो तुम में किसका डीएनए है? 

मुसलमानों में बाबर का DNA तो तुम में किसका, सपा MP बोले मंदिर के नीचे ढूंढे बौद्ध मठ?

Rana Sanga Conflict: उत्तर-प्रदेश के आगरा सहित कई शहरों में हुए विरोध प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का एक बयान सामने आया है, जिसके बाद से सियासत में हलचल मच गई है. सासंद का कहना है कि अगर हर मस्जिद के नीचे मंदिर है तो हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है. 

सोमवार को आंबेडकर जयंती के मौके पर सपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के दौरान सपा के राज्यसभा सांसद ने राणा सांगा को लेकर बयान दिया था. उनके इस बयान पर सियासी हंगामा मचा हुआ है और करणी सेना ने विरोध में मोर्चा खोल रखा है.

मुसलमान में बाबर का डीएनए.. !
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कार्यक्रम में कहा, "गड़े मुर्दे मत उखाड़ो, तुम कहते हो हर मस्जिद के नीचे मंदिर है तो हमें यह कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है." आगे सुमन ने कहा कि अगर मुसलमानों में बाबर का डीएनए है तो तुम में किसका डीएनए है? 

Add Zee News as a Preferred Source

करणी सेना पर साधा निशाना 
सुमन ने इस दौरान करणी सेना पर भी निशाना साधते हुए कहा,"हमने तीन सेना सुनी है- वायु सेना, थल सेना और नौ सेना. हमारे बीच यह नई सेना कौन है?"  सुमन ने करणी सेना पर तंज कस कर कहा कि चीन हमारे अरुणाचल प्रदेश को अपने हिस्से में दिखाते है. करणी सेना को हिन्दुस्तान के सरहदों पर जाना चाहिए और हमें बचाना चाहिए. राज्यसभा सांसद ने कहा कि मदद करना क्षत्रियों का धर्म है. राजाओं ने अंग्रेजों के सिर काटे, कभी किसी गरीब का सिर नहीं काटा.  

मुसलमान मोहम्मद के अनुयायी 
सपा सांसद का कहना है कि यह लड़ाई उनके खिलाफ है, जो हिन्दुस्तान के मुसलमानों को बाबर की औलाद कहते हैं. जब देश की इज्जत पर आंच आई है, तब मुसलमानों ने साबित किया है कि उन्हें इस मुल्क से बेहद मौहब्बत है. कार्यालय में सुमन ने कहा, "मुसलमानों ने कभी बाबर को आदर्श नही माना है. उनके आदर्श मौहम्मद साहब और सुफी संत रहे हैं."

करणी सेना 
सुमन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछा कि अगर जेल जाना पड़ जाए तो जाओगे? , जिसका सभी ने हाथ उठा कर हां में जवाब दिया. सुमन ने कहा, " 19 अप्रैल को अखिलेश याद आगरा आ रहे हैं. मैदान तैयार है. दो-दो हाथ हो जाए." ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सुमन ने यह निशाना करणी सेना पर साधा है.  

TAGS

Trending news