Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2721639
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंRampur: बीवी की बेवफाई और उसके आशिक से परेशान होकर आरिफ ने किया सुसाइड

Rampur: बीवी की बेवफाई और उसके आशिक से परेशान होकर आरिफ ने किया सुसाइड

Rampur Suicide Case: आरिफ, रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के दढ़ियाल कस्बा का रहने वाला था और वह मुंबई के मलाड मलोनी इलाके में फर्नीचर का काम करता था. शख्स मुंबई में अपनी बीवी और बेटे के साथ रह रहा था.

Rampur: बीवी की बेवफाई और उसके आशिक से परेशान होकर आरिफ ने किया सुसाइड

Rampur Suicide Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के आरिफ ने बीवी की बेवफाई से परेशान होकर सुसाइड कर लिया. खुदकुशी से पहले शख्स ने दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए, जिसमें आरिफ ने अपनी बीवी और उसके दो आशिक पर संगीन इल्जाम लगाए हैं और तीनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. वीडियो वायरल होने के बाद शख्स के गांव में हड़कंप मच गया. वीडियो देखने के बाद परिवारवालों ने इस मामले की खबर पुलिस को दी.

दरअसल, आरिफ, रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के दढ़ियाल कस्बा का रहने वाला था और वह मुंबई के मलाड मलोनी इलाके में फर्नीचर का काम करता था. शख्स मुंबई में अपनी बीवी और बेटे के साथ रह रहा था. पहले वीडियो में आरिफ ने कहा, "वह सुसाइड करने जा रहा है और इसकी जिम्मेदार उसकी बीवी और आशिक कासिम जिम्मेदार हैं."  आरिफ ने वीडियो में संगीन इल्जाम लगाते हुए कहा कि तलाक की फर्जी कागजी कार्रवाई की गई है और पुलिस उसकी कोई भी मदद नहीं कर रही है. वहीं, कुछ देर बाद आरिफ ने दूसरा वीडियो जारी करते हुए कहा, "उसकी बीवी अपने आशिक कासिम के साथ रह रही है."

आरिफ ने कब की आत्महत्या
पुलिस के मुताबिक, 15 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे आरिफ ने आत्महत्या कर ली. उसका शव पेड़ से लटका मिला. सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. आत्महत्या की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग मुंबई पहुंच गए और शव को रामपुर ला रहे हैं.

परिवार वालों ने क्या कहा?
परिजनों ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह मुंबई से आरिफ की अपनी मां से फोन पर लंबी बात हुई थी. उस समय परिवार को नहीं पता था कि वह मानसिक रूप से इतना परेशान है और आत्मघाती कदम उठाने जा रहा है. शाम करीब 7 बजे मुंबई पुलिस ने आत्महत्या की सूचना दी, जिसके बाद उसका भाई शरीफ तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गया.

TAGS

Trending news