Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1127698
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंHoli Songs: रंग बरसे से लेट्स प्ले होली तक आपकी होली को धमाकेदार बनाएंगे ये गाने

Holi Songs: 'रंग बरसे' से 'लेट्स प्ले होली' तक आपकी होली को धमाकेदार बनाएंगे ये गाने

Holi Special Songs 2022: अमिताभ बच्चन अभीनीत बागबान फिल्म का गाना 'होली खेले रघुवीरा अवध में' गाना भी होली की रंगत को और बढ़ाता है. इसे भी अपनी म्यूजिक लिस्ट में शामिल करें और झूमें. 

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

Holi Special Songs 2022: होली का जश्म मनाने के लिए रंग, खाना, स्नैक्स, मस्ती और डांस सबसे अहम हैं. इसके अलावा होली में अगर कोई चीज चार चांद लगाती है तो वह है म्यूजिक. होली के दिन नाचने के लिए अगर आपके पास अच्छे गाने नहीं हैं तो आपकी होली अधूरी रहेगी. इसलिए यहां हम आपके लिए कुछ गाने शेयर कर रहे हैं जो आपकी होली को और रंगीली बनाएंगे. 

होली के दिन लोग जो सबसे ज्यादा गाने बजाते हैं उनमें अमिताभ बच्चन की फिल्म सिलसिले का गाना 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' है. अगर आपने होली के दिन यह गाने नहीं बजाए तो माना जाता है कि आपने होली की शुरूआत ठीक से नहीं की.

Add Zee News as a Preferred Source

अक्षय कुमार की फिल्म वक्त का 'डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली' गाना होली को धमाकेदार बनाएगा. इसकी म्यूजिक इतनी शानदार है कि लोग इस गाने पर अपने आपको थिरकने से नहीं रोक पाएंगे.

दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दिवानी फिल्म का गाना 'बलम पिचकारी' होली पर बहुत मशहूर होता है. अगर आपने डीजे पर यह गाना बजा दिया तो आपके दोस्त मस्ती में चिल्लाते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: No-1 ZEE SALAAM: 78 फ़ीसद Viewership के साथ ज़ी सलाम की बादशाहत बरक़रार, भरोसे के लिए शुक्रिया

अमिताभ बच्चन अभीनीत बागबान फिल्म का गाना 'होली खेले रघुवीरा अवध में' गाना भी होली की रंगत को और बढ़ाता है. इसे भी अपनी म्यूजिक लिस्ट में शामिल करें और झूमें. 

जैकलीन फर्नांडिस और असीम रियाज पर फिलमाया गया गाना 'मेरे अंगने में' भी आपको झूमने पर मजबूर कर सकता है. होली के लिए यूं तो बहुत सारे रिमिक्स गाने भी हैं लेकिन उम्मीद है कि ये गाने आपकी होली को मजेदार बना देंगे.

Video:

TAGS

Trending news