Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam754211
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटDrugs Case: दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर सिंह ने NCB से की यह खास अपील, जानिए क्या कहा

Drugs Case: दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर सिंह ने NCB से की यह खास अपील, जानिए क्या कहा

बता दें कि दीपिका पादुकोण अपनी चैट की वजह से इस मामले फंसी हैं. 28 अक्टूबर 2017 की यह चैट है, 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फाइल फोटो
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फाइल फोटो

मुंबई: बॉलीवुड अदाकार सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच करते हुए एनसीबी बॉलीवुड की कई बड़ी अदाकाराओं का नोटिस भेजे हैं. जिनमें दीपिकी पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत और श्रद्धा कपूर जैसे नाम शामिल हैं. इस मामले में एनसीबी दीपिका से सनीचर यानी कल पूछताछ करेगी. पूछताछ से पहले दीपिका के शौहर रणवीर सिंह एनसीबी से एक खास अपील है. 

रणवीर सिंह ने एनसीबी से कहा है कि दीपिका पादुकोण कभी-कभी फिक्र में आ जाती हैं और घबरा जाती हैं. इसलिए उन्हें उनके साथ रहने की इजाज़त दी जानी चाहिए. रणवीर ने कहा कि वे कानून पर अमल करने वाले शहरी हैं और जानते हैं कि वह दीपिका से पूछताछ के वक्त मौजूद नहीं हो सकते हैं लेकिन उनकी गुज़ारिश है कि NCB दफ्तर के अंदर उन्हें जाने की इजाज़त दी जानी चाहिए, हालांकि उनकी इस गुज़ारिश पर NCB के ज़रिए कोई फैसला नहीं लिया गया है.

बता दें कि दीपिका पादुकोण अपनी चैट की वजह से इस मामले फंसी हैं. 28 अक्टूबर 2017 की यह चैट है, जिसमें दीपिका पादुकोण अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के ड्रग्स की मांग करते हुए कह रही थीं कि माल है क्या है?

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news