)
नई दिल्ली: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ना सिर्फ फिटनेस बल्कि अपनी काम करने की एनर्जी के लिए भी सराहे जाते हैं. हालही में रणवीर (Ranveer) ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने उन चीज़ों की लिस्ट का ज़िक्र किया है जिसका वह सेवन फिट रहने के लिए करते हैं.
रणवीर (Ranveer Singh) की ना सिर्फ फिटनेस बल्कि उनकी एक्टिंग भी काबिले तारीफ है. वह अपनी हर चीज़ को बेहतर बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं. कहा जाता है कि रणवीर सिंह को कलर्स काफ़ी पसंद हैं. इसी लिए उनके नए लुक्स को लेकर वो अकसर वायरल होते रहते हैं. हालांकि कई बार उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है. लेकिन इस सब के अलावा जिस चीज़ के लिए उनके फैन उन्हें जानते हैं. वोह है उनका एनर्जेटिक एटिट्यूड.
शिलाजीत का इस्तेमाल करते हैं रणवीर
हालही में उन्होंने अपनो सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की थी. जिसमें उन्होंने 'फैंस से कुछ भी पूछने को लिए कहा था.' जिसके बाद उनके किसी फैन ने पूछा कि उन्होंने नाश्ते में क्या खाया. जिसके जवाब में एक्टर ने कहा कि इसकी लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है. रणवीर सिंह ने बताया कि वह दिन की शुरूआत 130 ग्राम ओट्स. 15 ग्राम नट्स और 5 ग्राम चॉकलेट चिप्स खा कर करते हैं.
जिसके बाद वह एक डिटोक्स ड्रिंक लेते हैं और इसके साथ में इम्युनिटी बूस्टर शॉट्स का मज़ा लेते हैं. उन्होंने बताया कि इन सब के बाद वह प्रोबायोटिक ड्रिंक, शिलाजीत और खजूर लेते हैं. आपको बता दें कि रनबीर कपूर बॉलिवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से आते हैं.
अगर बात करें उनके वर्क फ्रंट की तो रणवीर सिंह ने हालही में 83 फिल्म की थी. जिसमें उन्होंने कपिल देव का किरदार निभाया था. इस मूवी ने लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई थी. यह फिल्म 1983 में हुए ऐतिहासिक वर्ल्ड कप पर बनी थी, जिसमें भारत मे जीत रकम कर तारीख बना दी थी.
देखें वीडियो