)
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले से एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां जुमेरात को सिंगाही इलाके में मिले 3 साल की बच्ची की लाश का पोस्टमॉर्टम होने के बाद जो हकीकत सामने आई वो शर्मसार करने वाली है.
दरअसल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची का गला घोंटकर कत्ल किया गया और उससे पहले उसके साथ रेप किया गया था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद से पुलिस मेहका में हड़कंप मच गया है और मुल्ज़िम की तलाश में 4 टीमें लगा दी गई हैं. एक SWAT टीम भी मुल्ज़िम की तलाश में लगाई गई है.
लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना इलाके में जुमेरात को गन्ने के खेत में मासूम बच्ची की लाश बरामद हुई थी. पुलिस ने जब लाश का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला कि मामला सिर्फ कत्ल का नहीं बल्कि रेप का भी है. परिजनों ने गांव के ही लेखराम गौतम पर बच्ची को उठाने और उसके कत्ल का इल्ज़ाम लगाया है. पुलिस का कहना है कि मुल्ज़िम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Zee Salaam LIVE TV