)
Ration Card New Rule: राशनकार्ड धारक सावधान हो जाएं. सरकार अब नया नियम लेकर आई है जिसके तहत आपको राशन कार्ड सरेंडर करना पड़ सकता है. इसके अलावा अगर आप इन नियमों को नहीं मानते हैं तो सककार आप से वसूली शुरू कर सकती है. साथ ही आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
सही कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा राशन
कोरोना की पहली लहर के दौरान सरकार ने नियम बनाया था कि गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाएगा. जो नियम अभी तक जारी है और गरीबों को राशन दिया जा रहा है. लेकिन सरकार की जानकारी में आया है कि कुछ ऐसे लोगों को भी राशन मिल रहा है जो इसके हकदार नहीं है. जिसकी वजह से जो लोग सही में इस राशन के हकदार हैं उन्हें नहीं मिल पा रहा है. आपको बता दें अगर अधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिलती है तो वह आपका राशन कार्ड ले सकते हैं. अगर कोई शख्स राशन कार्ड नहीं देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
क्या कहता है नियम
आपको बता दें अगर किसी शख्स के पास 100 वर्ग मीटर से ज्यादा प्लाट, चार पहिया गाड़ी, फ्लैट या मकान हो या फिर 3 लाख से ज्यादा परिवारिक आय है तो आपको तहसील और डीएसओ कार्यालय में अपना राशन कार्ज सरेंडर करना होगा. जानकारी के मुताबिक अगर ऐसे लोग अपना राशनकार्ड सरेंडर नहीं कराते हैं तो उनका कार्ड रद्द किया जाएगा और उसके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में कई हकदार लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं. इसे देखते हुए सरकार ने लोगों से अपील की है कि जो लोग इसके हकदार नहीं है वह अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दें. ताकि गरीबों का राशन कार्ड बनाया जा सके. अगर कोई राशन कार्ड नहीं सरेंडर करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
Zee Salaam Live TV