)
नई दिल्ली: हिंदुस्तान में तीन तलाक को खत्म हुए एक साल हो चुका है. इस मौके पर मरकज़ी वज़ीरे कानून रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि आज हमें खुशी भी है और दुख भी. जब 20 इस्लामिक मुल्कों ने तीन तलाक को रोक लिया था तो हिंदुस्तान को 70 साल क्यों लगना पड़ा? फिर भी इतनी मुखालिफत? मुझे अपने वज़ीरे आज़म पर फख्र है, जिन्होंने कहा कि बिल्कुल खड़े हो जाओ ख्वातीन के साथ, सुप्रीम कोर्ट के अंदर भी और बाहर भी.
उन्होंने आगे कहा कि आज नारी स्वाभिमान का 1 साल हुआ है और जो खवातीन हैं, जो मुस्लिम बहने हैं उन सबकी मैं हौसला अफज़ाई करूंगा, वो हिम्मत से खड़ी रहीं. बड़े इत्मिनान की बात है कि आज तादाद में कमी आई है. उन्होंने कहा कि एक साल बहुत कम मामले तीन तलाक के आए हैं. इसके अलावा तीन तलाक पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने के लिए उन्होंने कहा है कि इस मामले में लोगों को बेदार करने की ज़रूरत है, हमें लगता है कि सभी मिलकर बेदारी फैलाएंगे और हालात और भी बेहतर होंगे.
बता दें कि गुज़िश्ता दिनों मरकज़ी वज़ीरे अक्लियती अमूर मुख्ताब अब्बास नकवी ने भी तीन तलाक पर लिखे अपने एक आर्टिकल में लिखा ज़िक्र किया था कि हिंदुस्तान में इस कानून को पास हुए अब एक साल होने वाला है, इस दौरान "तीन तलाक" या "तिलाके बिद्दत" के मामलों में 82 फीसद से ज्यादा की कमी आई है, जहाँ ऐसी वारदात हुई भी हैं वहां कानून ने अपना काम किया है.
Zee Salaam LIVE TV