वज़ारते सेहत के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में 18552 नए मामले आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 5,08,953 पहुंच गई है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं और आज फिर एक नए रिकॉर्ड के साथ मरीज़ सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद का आंकड़ा 5 लाख के पार हो गया है. वज़ारते सेहत के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में साढ़े 18 हज़ार के करीब नए मामले आए हैं और 384 लोगों की मौत हुई है.
वज़ारते सेहत के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटों में 18552 नए मामले आए हैं. जिसके बाद कुल मरीज़ों की तादाद 5,08,953 पहुंच गई है. जिनमें से 2,95,881 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 1,97,387 रह गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 15685 पहुंच गई है.
Zee Salaam Live TV