)
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 89,129 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस जानलेवा मर्ज़ से 714 लोगों की मौत हो चुकी है. इन नए मामलों के सामने आने के बाद कोरोना के मरीज़ों की कुल तादाद 1,23,92,260 हो गई है. हाल में हुई 714 मौतों के मामले को मिलाकर कुल मौतों की संख्या 1,64,110 हो गई है. मुल्क में एक्टिव मामलों की कुल संख्या फिल हाल 6,58,909 है.
रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 714 लोगों की मौत हुई है, उनमें 481 अकेले महाराष्ट्र के हैं. जबकि पंजाब के 57, उत्तर प्रदेश के और मध्य प्रदेश के 16 केरल और दिल्ली के 14 और तमिलनाडु के 12 लोग शामिल हैं.
कोरोना के इन बढ़ते मामलों के पेश-ए-नजर वैक्सीनेशन अभियान को भी तेज कर दिया गया है. अब तक भारत में लगाए गए वैक्सीन डोज की संख्या सात करोड़ से पार कर गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना 3093795 डोज गी गई है. जबकि अब तक कुल 73054295 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है.
Zee Salam Live TV: